रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों का अपमान करने का आरोप लगाया है।
झा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस ने इस रक्षाबंधन पर राखी बांधने और बंधवाने वालों को वोट चोर कहा था।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले रक्षाबंधन पर भी कांग्रेस ने टैक्स बंधन कहकर त्योहार का मजाक उड़ाया था।
झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर बार हिंदू त्योहारों का सहारा लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधती है।
उन्होंने कहा कि फिरंगी पार्टी को हिंदू त्योहारों की निंदा करनी होती है, इसलिए वह मुद्दों का बहाना तलाशती है।
झा ने कहा कि कांग्रेस का मूल ध्येय सनातन संस्कृति की निंदा करना है, और बहाने चाहे जो भी हों।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ये मुद्दा नहीं होता तो कोई दूसरा गम होना था।
*इस रक्षा बंधन पर आपने देखा था कि राखी बांधने और बंधाने वालों को ‘वोट चोर’ कहा था कांग्रेस ने। लेकिन आप यह याद कर स्तब्ध हो जायेंगे कि पिछले राखी पर भी ऐसी ही हरकत की थी कांगरेड ने। उसने पिछले रक्षा बंधन को ‘टैक्स बंधन’ कह कर उसका मजाक उड़ाया था।
— पंकज कुमार झा (@pankaj_media) August 18, 2025
आपको हर बार ऐसा लगेगा कि कोई बड़ा… pic.twitter.com/4Sv8tIebzq
सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान
मंदिर में वीडियो: सिपाही ने लगाई अल्लाह की आवाज, हुआ लाइन हाजिर
बिहार में वोट चोरी रोकने निकले राहुल गांधी, INDI गठबंधन की यात्रा पर सवाल
UP T20 लीग: रिंकू सिंह बने गेंदबाज़ी स्टार, पहली ही गेंद पर स्टंप उखाड़ा!
उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार: अनिल विज ने की सीपी राधाकृष्णन की कुशलता की सराहना
राहुल गांधी इस्तीफा दें: CEC के खिलाफ महाभियोग की बात पर पूर्व कांग्रेसी नेता हुए आग बबूला
क्या अलास्का में डोनाल्ड ट्रम्प पुतिन के हमशक्ल से मिले? बॉडी लैंग्वेज देख दुनिया हैरान!
KBC 17: उत्तराखंड के आदित्य बने पहले करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का दिया जवाब
कांग्रेस का CEC पर करारा प्रहार: भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ना बंद करें!
NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया: सीपी राधाकृष्णन होंगे दावेदार