मेरठ में टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा सेना के जवान की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने फौजी की पिटाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में टोल प्लाजा के कर्मी एक सैनिक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना के बाद गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सेना के जवान के समर्थन में टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया।
घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन ग्रामीण आक्रोशित थे और उन्होंने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इस बार सही फंसे टोल प्लाजा वाले।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश, सचिन, अंकित, विजय और अनुज गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण रुकने को तैयार नहीं हैं।
पीड़ित जवान का नाम कपिल कावड़ है। वह छुट्टी पर घर आए थे और वापस श्रीनगर जा रहे थे। भौनी टोल बूथ पर पहुंचने पर उन्होंने अपना आई कार्ड दिखाया और बताया कि उनकी दिल्ली से फ्लाइट है।
आरोप है कि टोल कर्मी भड़क गए और उन्होंने जवान को खंभे से बांधकर पीटा।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई है। सोशल मीडिया पर लोग सेना के जवान और ग्रामीणों के समर्थन में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, आरोपी नहीं आतंकवादी सुरेश, सचिन, अंकित, विजय, अनुज गिरफ्तार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा किया, इन्हें अच्छे से तोड़ो।
*यूपी – मेरठ में फौजी को पीटने की घटना से आक्रोशित गांववालों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। कल सुबह पंचायत बुलाई गई। इस मामले में आरोपी सुरेश, सचिन, अंकित, विजय, अनुज गिरफ्तार हैं।@riyaz_shanu https://t.co/bQ6ZMnkckt pic.twitter.com/3sj8E0HXIi
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 18, 2025
क्या यही वो फहीम अशरफ है जिसने भारत की बेटियों का सिंदूर... एशिया कप में पाकिस्तान ने किसे चुन लिया? मचा बवाल
सीमेंट फैक्ट्री के लिए आदिवासी इलाके की 3000 बीघा जमीन, जज ने कहा - क्या मजाक है?
भारी बारिश का अलर्ट: अगले 72 घंटों में आफत, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
केबीसी 17 को मिला पहला करोड़पति: उत्तराखंड के आदित्य ने 7 करोड़ के सवाल पर लगाया दांव!
मुंह खोले सांपों के आकार वाली चट्टानें: झरने का वायरल वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन!
कौन हैं सी.पी. राधाकृष्णन, जो बनेंगे अगले उपराष्ट्रपति? जानिए उनका 40 वर्षों का राजनीतिक सफर
बंगाली न बोलने पर रेलवे कर्मी से मांगी गई माफी, विवाद गहराया
सुरों के जादूगर: खेत में लता-मुकेश का गाना गाकर बुजुर्ग दंपत्ति ने जीता लाखों का दिल
मौत से आंख-मिचौली: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियां
ट्रंप ने मीटिंग से पहले ही जेलेंस्की को दिखाया ठेंगा,क्या इस बार भी व्हाइट हाउस में होगी दोनों की बहस?