कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले में लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह सैंज-लारजी मार्ग पर पागल नाला के पास भीषण भूस्खलन हुआ।
पहाड़ी से भूस्खलन होते देख लोगों की चीखें निकल गईं और वे दहशत में आ गए। इस भूस्खलन के कारण सैंज घाटी की 15 पंचायतों के 80 गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
लारजी-सैंज सड़क पर पागलनाला में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
सैंज-लारजी मार्ग पर पागलनाला में भूस्खलन के कारण 15 पंचायतों का संपर्क कट गया है। इस मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है। भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी, लेकिन विभाग जल्द ही मार्ग को बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, लाहुल स्पीति, किन्नौर और मंडी जैसे जिले प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अति संवेदनशील माने जाते हैं। राज्य में पिछले आठ वर्षों में बादल फटने की 148 घटनाएं और भूस्खलन की पांच हजार से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।
भारी वर्षा के कारण कुल्लू जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। मौहल खड्ड में बाढ़ आने से भूमि और फसलें भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई हैं। पाहनाला नाले में जलस्तर बढ़ने से एक खोखा बह गया। कुछ घरों में पानी और मलबा घुस गया है तथा एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। बदाह के प्राथमिक विद्यालय में भी पानी भर गया।
भुंतर से रामशिला मार्ग पिरडी के पास गाद आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे बहाल कर दिया गया है। खोखन नाले में बाढ़ के कारण भुंतर बाजार की दुकानों में पानी भर गया तथा शुरढ़ चौक के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुई। क्षेत्रीय कानूनगो भवन एवं नशा मुक्ति केंद्र में भी पानी घुस गया।
*कुल्लू में दरका पहाड़... pic.twitter.com/M66zjGLJTu
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 18, 2025
लगन और विनम्रता से बनाई पहचान: उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार बने सीपी राधाकृष्णन, पीएम मोदी ने दी बधाई
मतदाताओं की निजी तस्वीरें सार्वजनिक करना सही है? चुनाव आयोग ने उठाए सवाल
क्या सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के पीछे पीएम मोदी की है कोई रणनीति?
वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, ज़िंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान
लड़की से थप्पड़ खाने के बाद लड़के का ज़बरदस्त बदला, वीडियो वायरल!
₹14,999 में 16GB रैम और 50MP कैमरे वाला मजबूत फोन लॉन्च, गिरने पर भी नहीं टूटेगा!
चुनाव आयोग ने शपथपत्र मांगा, अखिलेश ने भेजा और पावती भी दिखाई!
हिमाचल: मंडी में पहाड़ टूटा, मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हजारों वाहन फंसे
सीपी राधाकृष्णन: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाकर विपक्ष को चौंकाया
क्या CP राधाकृष्णन बनेंगे उपराष्ट्रपति? PM मोदी के संकेतों ने मचाई खलबली!