तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में सीपी राधाकृष्णन के घर शनिवार का दिन बेहद खास रहा। एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनकी मां, जानकी अम्माल ने घर पर केक काटकर जश्न मनाया।
जानकी अम्माल ने भावुक होकर बताया कि बेटे के नाम के पीछे एक कहानी है। उन्होंने कहा, जब मेरा बेटा पैदा हुआ, तो हमने भगवान से प्रार्थना की कि वह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसा बने। इसलिए उसका नाम सीपी राधाकृष्णन रखा गया। आज भगवान सुंदरेश्वर की कृपा से वह सपना सच हो गया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए गणेश भगवान से बेटे की जीत और सफलता के लिए प्रार्थना की।
सीपी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तिरुपुर में हुआ था। उनके पिता, सीके पोन्नुसामी और माता, जानकी अम्माल एक साधारण परिवार से थे। 16 साल की उम्र में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़ गए थे।
उनके परिवार में पत्नी आर. सुमति और बच्चे (जिनके नाम सार्वजनिक नहीं हैं) हैं। वे एक लो प्रोफाइल जीवन जीते हैं।
सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन है। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इससे पहले, वे झारखंड के राज्यपाल थे।
उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री हासिल की है। 1974 में वे भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।
उनका राजनीतिक सफर:
लोकसभा सांसद रहते हुए उन्होंने संसदीय स्थायी समिति (कपड़ा मंत्रालय) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
2004 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। वे ताइवान जाने वाले पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे।
2004 से 2007 तक वे भाजपा तमिलनाडु इकाई के राज्य अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने नदियों को जोड़ने, आतंकवाद खत्म करने जैसे मुद्दों पर 19,000 किलोमीटर लंबी रथयात्रा निकाली।
2016 में कोचीन स्थित कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष बने और 4 साल तक इस पद पर रहे।
2020-2022: भाजपा के केरल प्रभारी रहे।
18 फरवरी 2023: झारखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए।
वे कॉलेज में टेबल टेनिस चैंपियन और लॉन्ग-डिस्टेंस रनर रहे। उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल में भी रुचि है। उन्होंने कई देशों की यात्राएं की हैं।
VIDEO | Tamil Nadu: CP Radhakrishnan s mother Janaki Ammal expresses joy as her son is announced as NDA s Vice Presidential candidate.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2025
She says, “When my son was born, we prayed to God that he would be like former President Sarvepalli Radhakrishnan and named him after him.… pic.twitter.com/JxvotBz61s
रेस्टोरेंट मालिक का घिनौना चेहरा: कॉल गर्ल बनने का दबाव, महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
बिहार में राहुल की पदयात्रा के बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल
उपराष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से कांग्रेस में हलचल, INDI गठबंधन के पत्ते खुलने का इंतजार!
दबंगों ने सेना के जवान को पीटा, गांव वालों का फूटा गुस्सा, टोल प्लाजा पर किया हमला!
एशिया कप 2025: भारतीय टीम की घोषणा कब? बड़ा अपडेट आया सामने!
भारत की मिसाइलों ने मचाई तबाही, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोली मुनीर-शहबाज की पोल
औरंगाबाद में राहुल गांधी की यात्रा में विधायकों के खिलाफ लगे नारे, सुरक्षाकर्मियों ने किया बचाव
वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, ज़िंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान
पहले कंधे पर हाथ, फिर संवाद: द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रमिकों से पीएम मोदी - आपका परिश्रम रंग ला रहा है
हरियाणा में सनसनी: 19 वर्षीय शिक्षिका का बलात्कार और हत्या, जनता सड़कों पर!