दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर। कल रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
नेमरा में गुरुजी के संस्कार भोज में भी लाखों लोग जुटे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संस्कार भोज में व्यस्त होने के कारण रामदास सोरेन को अंतिम विदाई देने नहीं जा सके।
मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक सन्देश साझा किया। उन्होंने लिखा, पहले बाबा दिशोम गुरुजी ने सशरीर हमारा साथ छोड़ा और अब रामदास दा भी हमारे साथ नहीं हैं। यह पल मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन को झामुमो परिवार का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि रामदास दा ने अपना जीवन घाटशिला समेत झारखंड की जनता के लिए समर्पित किया था। वह भीतर से अत्यंत सौम्य और सरल व्यक्ति थे।
सोरेन ने आगे लिखा कि रामदास दा शोषित-वंचित समाज के लोगों के हक-अधिकारों के लिए हमेशा चिंतित, सजग और प्रयत्नशील रहते थे।
झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं का निधन महज 12 दिनों के भीतर हुआ है। अभी पार्टी और राज्य के लोग गुरुजी के निधन से ही उभर नहीं पाये थे कि रामदास सोरेन के निधन की खबर आ गई। पार्टी के लोग गहरे शोक में हैं।
कल राज्यपाल समेत राज्य के सभी मंत्री और नेताओं ने रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामदास सोरेन 2 अगस्त को अपने जमशेदपुर स्थित आवास में बेसुध होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 14 दिनों तक लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद 15 अगस्त को उनका निधन हो गया।
*पहले बाबा दिशोम गुरुजी ने सशरीर हमारा साथ छोड़ा और अब रामदास दा भी हमारे साथ नहीं है। यह पल मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। आज हमारे राज्य के नौनिहाल भी उदास होंगे कि उनके शिक्षा मंत्री रामदास चाचा अब इस दुनिया में नहीं रहे।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 16, 2025
झामुमो परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्व रामदास दा… pic.twitter.com/32C29DmJXQ
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ का खतरा!
निप्पॉन AMC: हर शेयर पर ₹127 कमाने का मौका! जानें शेयर प्राइस टारगेट
एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
बिहार में राहुल की पदयात्रा के बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल
जंगल सफारी में गैंडे का हमला, ड्राइवर ने बैक गियर में बचाई जान
आपदा में अवसर! सड़क पर पलटा डीजल टैंकर, मिट्टी छान कर लूट ले गए तेल
ऑस्ट्रेलिया: टी20 का नया बादशाह! अब किसकी बारी?
मांझी की नसीहत: चिराग NDA में रहें, राहुल को पत्थरबाजी से परहेज!
अल्लाह ने बनाया रक्षक, भारत को चेतावनी: पाक आर्मी चीफ मुनीर
द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर पर बवाल, विवेक अग्निहोत्री के आरोपों पर कोलकाता पुलिस का जवाब