दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
मैक्सवेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई। उन्होंने भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
मैच में मैक्सवेल ने शानदार फील्डिंग का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस का एक बेहतरीन कैच लपका, जिसके साथ ही उन्होंने वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
मैक्सवेल और वॉर्नर अब टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों के नाम 62-62 कैच हैं। इस लिस्ट में एरोन फिंच 50 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
इन दो छक्कों की मदद से मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 124 मैचों की 114 पारियों में 148 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 146 छक्के जड़े हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम हैं, जिन्होंने 205 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल (173), मुहम्मद वसीम (168), जोस बटलर (160) और निकोलस पूरन (149) भी शामिल हैं। अब इस लिस्ट में मैक्सवेल का नाम भी जुड़ गया है।
GLENN MAXWELL WINS IT ON THE SECOND LAST BALL!#AUSvSA pic.twitter.com/gvrzvyHnGc
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 16, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने मार गिराए 150 पाकिस्तानी सैनिक, लिस्ट से खुला राज!
ऋतिक रोशन ने वॉर 2 पर फैंस का जताया आभार, कबीर को बताया खास
मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: दिग्विजय सिंह के बेटे को गुना की कमान!
मोर को मिली बाघ की SPG सुरक्षा! जंगल में आजादी का अनोखा जश्न, वीडियो देख लोग दंग
कुली ने मचाया धमाल, दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार!
ट्रंप का पुतिन के साथ अनोखा हैंडशेक: हाथ खींचा अपनी ओर, वीडियो वायरल
कुली की तूफानी कमाई: 150 करोड़ के क्लब में, रजनीकांत ने फैंस को बताया भगवान!
मगरमच्छ को मांस खिलाने गया शख्स, फिर हुआ भयानक हमला, बाल-बाल बची जान
ब्रेविस की मेहनत पर फिर पानी... दो कंगारू बने साउथ अफ्रीका का काल, ऑस्ट्रेलिया ने जबड़े से छीन ली सीरीज
फिट पुतिन के सामने लड़खड़ाए ट्रंप, लोग पूछ रहे - यह कैसा ‘मजबूत नेता ?