चेन्नई: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
राजभवन के एक अधिकारी के अनुसार, गणेशन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में थे।
8 अगस्त को चेन्नई स्थित उनके घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी और उनके सिर में चोट लग गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन निगरानी और उपचार के लिए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।
गणेशन को 12 फरवरी, 2023 को नागालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने उसी वर्ष 20 फरवरी को पदभार ग्रहण किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह तमिल संस्कृति के प्रति भी गहरे भावुक थे। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
गणेशन ने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले वे अगस्त 2021 से फरवरी 2023 तक मणिपुर के और जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) की भूमिका निभा चुके थे।
ला गणेशन का जन्म 16 फरवरी, 1945 को तंजावुर में हुआ था। बचपन से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधाराओं से प्रभावित थे। 1970 में वे आरएसएस के प्रचारक बने और करीब 20 सालों तक उन्होंने नागरकोइल, मदुरै और अन्य स्थानों पर अलग-अलग पदों पर रहते हुए संघ को सेवा दी।
1991 में वे भाजपा में शामिल हुए और तमिलनाडु बीजेपी के संगठन सचिव बने। 2006 से 2009 के बीच गणेशन तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा के कामकाज और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
Pained by the passing of Nagaland Governor Thiru La. Ganesan Ji. He will be remembered as a devout nationalist, who dedicated his life to service and nation-building. He worked hard to expand the BJP across Tamil Nadu. He was deeply passionate about Tamil culture too. My thoughts… pic.twitter.com/E1VXtsKul3
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2025
TECNO Spark Go 5G भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 9,999 रुपये!
KBC 17: सेना की वीरांगनाओं ने जीता दिल, देश के लिए जीते 25 लाख!
पुतिन नहीं माने तो भुगतेंगे गंभीर परिणाम: अलास्का मुलाकात से पहले ट्रंप की धमकी
मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, पुलिस ने जारी की चेतावनी
मौत को छूकर लौटे काका! रस्सी के सहारे जानलेवा नदी पार, वीडियो हुआ वायरल
हवा में उछलते बंदर को तेंदुए ने बनाया निवाला, दुर्लभ शिकारी कौशल कैमरे में कैद!
ट्रंप-पुतिन मुलाकात: सीजफायर होगा, हत्याएं बंद करेंगे? सवाल पर पुतिन का अजीब रिएक्शन, देखते रह गए ट्रंप
नागपुर में मंत्री बावनकुले ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों को किया सम्मानित
उल्लू को देख बिल्ली की फटी रह गईं आंखें, पलटने पर हो गया खेला !
सोवियत संघ की स्वेटशर्ट और चिकन कीव के साथ लावरोव ने अलास्का में बढ़ाई गर्मी!