देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से हालात बदतर हो गए हैं। सड़कें डूब गई हैं, पुल बह गए हैं, और रास्तों पर आवाजाही खतरनाक हो गई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति तेज बहाव वाले पानी को रस्सी के सहारे पार करते दिख रहे हैं। पानी का दबाव इतना अधिक है कि जरा सी चूक से वे बह सकते थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत और संतुलन से रास्ता पार कर लिया।
पानी के तेज बहाव में, जहां कई लोग डर के कारण आगे बढ़ने से हिचकिचा रहे थे, वहीं इस बुजुर्ग ने बिना घबराए पूरा रास्ता पार कर लिया। इस नज़ारे को देखकर लोग दंग रह गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है।
बुजुर्ग ने एक रस्सी पैरों के नीचे और दूसरी हाथ में पकड़कर बेहद सावधानी और हिम्मत के साथ धीरे-धीरे कदम बढ़ाए।
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, यहां की जनता सो रही है क्या, किसे वोट कर रही है जो एक ब्रिज तक नहीं बना पा रहे, लोग मौत से खेल रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, सलाम करता हूं इनकी हिम्मत को। एक और यूजर ने लिखा, बेहद डरावना, लेकिन चाचा की हिम्मत और फिटनेस की तारीफ तो बनती है।
लोग ख्वाहिशों में मेरी मौत लिखते रहे…
— आजाद फिरोज मंसूरी ASP (@Firojkh74200536) August 13, 2025
मैं किस्मत में अमर होकर निकल आया।
मौत को छू कर आने वाले काका 👇 pic.twitter.com/3jDLafTEyt
समुद्र में धू-धू कर जली 306 करोड़ की सुपरयाट, राख में बदल गया सपना!
गुटखा खाने से मिला अनोखा फायदा! 1500 की शर्ट मिली 600 में
बिहार में कमजोर पड़ा बारिश का सिस्टम, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी
गर्लफ्रेंड ने रंगे हाथों पकड़ा, दूसरी लड़की के साथ डेट पर गया बॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ...
बेटियों ने सरेआम पिता को डंडों से पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
वार 2 के अंत में बॉबी देओल की एंट्री ने मचाई सनसनी, दर्शक हुए हैरान!
पाकिस्तान: स्वतंत्रता दिवस पर केक के लिए मारामारी, भुखमरी की कड़वी हकीकत उजागर
एशिया कप 2025: यशस्वी जायसवाल को चयनकर्ताओं का झटका, T20 टीम में जगह मुश्किल!
लाल बत्ती पर तंबाकू मसलते अंकल: इंटरनेट पर छाया टाइम मैनेजमेंट का अनोखा नुस्खा
दिल्ली में अब ₹5 में भरपेट खाना! स्वतंत्रता दिवस पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान