झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। सीएम संस्कार भोज की तैयारियों का जायजा लेने ई-रिक्शा से निकल पड़े। वह खुद ई-रिक्शा चला रहे थे।
इस दौरान, पीछे की सीट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद बैठे नजर आए। वहीं, सीएम के बगल में रामगढ़ उपायुक्त चंदन सिंह बैठे दिखे।
मुख्यमंत्री के ई-रिक्शा चलाने की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों को सीएम का यह सादगी भरा अंदाज खूब भा रहा है। तस्वीरों में सीएम हेमंत सोरेन और उपायुक्त खुलकर हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्धकर्म की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ई-रिक्शा से आयोजन स्थल का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी परेशानी ना हो।
आज, 15 अगस्त को शिबू सोरेन का दशकर्म है। पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद से सीएम अपने पैतृक गांव नेमरा में ही हैं। वहां वह पिता के श्राद्ध कर्मों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरा कर रहे हैं।
कल, 16 अगस्त को संस्कार भोज है, जिसमें लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है।
*दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्धकर्म की तैयारियों का मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने जायज़ा लिया। उन्होंने ई-रिक्शा से आयोजन स्थल का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी परेशानी ना हो। pic.twitter.com/jskNrtj0Kb
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) August 14, 2025
टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली नेपाल की टीम एशिया कप से क्यों बाहर?
थाने में छुट्टी! थानेदार का ऑडियो वायरल, यूजर ले रहे मजे
RSS: क्या प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दुनिया का सबसे बड़ा NGO बताया?
वीकेंड पर मनोरंजन का डबल डोज: ओटीटी पर नई सीरीज और फिल्में!
जसीडीह स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: मसाज ले रही महिला का गुप्त वीडियो बनाने पर कर्मचारी से भिड़ी महिला!
भीगते राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, देश के लिए कही बड़ी बात
ट्रम्प-पुतिन अलास्का मुलाकात: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध का निकलेगा हल?
जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं, चिराग NDA से अलग होने की सोच भी नहीं सकते
ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज होंगे सम्मानित: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वीरों की सूची
नागिन ने नाग को दिया धोखा, प्रेमी संग लिपटी, वीडियो देख भर आएंगे आंसू