समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह कदम उत्तर प्रदेश विधानसभा में 24 घंटे के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के बाद उठाया गया।
पूजा पाल ने सदन में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अतीक अहमद को दफनाकर उन्हें न्याय दिलाया। उन्होंने अपने पति राजू पाल की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने तब उनकी सुनी जब किसी ने नहीं सुनी।
पूजा पाल पिछले कुछ समय से बगावती तेवर अपना रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें साझा की थीं।
सपा द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पूजा पाल की विधायकी भी खतरे में है? दलबदल कानून 1985 के अनुसार, यदि कोई जनप्रतिनिधि स्वेच्छा से पार्टी छोड़ता है तो उस पर दलबदल कानून लागू होता है। लेकिन निष्कासित किए जाने पर ऐसा नहीं होता, और उसका पद बरकरार रहता है। इसलिए पूजा पाल की सदस्यता पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
गौरतलब है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या अतीक अहमद के गुर्गों ने की थी। राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव में हराया था। 2023 में राजू हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की भी प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ इस हत्या के मुख्य आरोपी थे और बाद में उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: During the 24-hour Vision 2047 debate in the state Assembly, Samajwadi Party MLA Pooja Pal praised CM Yogi Adityanath for zero tolerance against crime policy.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 14, 2025
I want to thank the honourable CM for providing justice to me. I want to thank the… pic.twitter.com/dxh3VOd2VL
किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, 12 लोगों की मौत की आशंका
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 38 की मौत, मचैल माता यात्रा मार्ग प्रभावित
चोरों के सामने सोने की एक्टिंग! रिटायर्ड जज के बेटे ने यूं बचाई जान
इसे कहते हैं बदला! थप्पड़ खाने पर लड़के ने मेट्रो में सिखाया ऐसा सबक, उड़ गए सबके होश
VIDEO: रोहित शर्मा का स्टेज पर धमाल, डांस मूव्स देख बॉलीवुड भी हैरान!
मीट बैन विवाद के बीच कल नेताजी के घर मटन पार्टी , मुख्यमंत्री को भी न्योता!
ट्रंप का टैरिफ बम फुस्स! 18 साल बाद भारत की क्रेडिट रेटिंग में उछाल
क्या खेसारी लाल यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? तेजस्वी से मुलाकात, SIR पर दिया बड़ा बयान
जितना बोलेगा, उतना मारूंगा! - दरोगा ने खोया आपा, युवक को जड़े थप्पड़, पुलिस ने लिया एक्शन
अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे, बल्लेबाज ने जड़ा छक्का, गेंदबाज पकड़ बैठा सिर!