बिहार में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। बुधवार को पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
अक्सर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाते हैं, लेकिन IMD पटना ने तीन जिलों के लिए अब रेड अलर्ट जारी किया है। एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश की आशंका है।
आज और कल बिहार के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। सुपौल, अररिया और किशनगंज में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, नालंदा और अरवल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे बिहार में वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
गुरुवार को किशनगंज जिले में भारी बारिश की संभावना है। कई अन्य जिलों में भी वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 15 अगस्त को गया और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश की आशंका है।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/wSRZ59vErf
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) August 13, 2025
अमेरिका ने कुत्ते पाले- वर्दी वाले, वर्दी वाले : पीओके में पाक सेना के खिलाफ भारी प्रदर्शन
अलास्का में पुतिन-ट्रंप मुलाकात का भारत ने किया स्वागत, कहा - यह युद्ध का युग नहीं
मेरे पति के हत्यारे को मिट्टी में मिलाने का काम किया : सपा विधायक ने विधानसभा में सीएम योगी की खुलकर तारीफ
यूपी विधानसभा में रात भर चली बहस, अखिलेश बोले - सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष!
तुर्की आइसक्रीम विक्रेता पर पेलेट गन से हमला, आपा खोकर ग्राहक को दौड़ाया!
राशिद खान के साथ ऐसा क्या हुआ? टी20 इतिहास में पहली बार शर्मनाक रिकॉर्ड!
वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ 11 का ऐलान, भारत के 3 दिग्गजों को मिली जगह
दिल्ली: कालकाजी में चलती बाइक पर गिरा विशाल पेड़, पिता की मौत, बेटी गंभीर
बिहार में MLC का वोट घोटाला ? तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप
वॉर 2: क्या कियारा आडवानी ने फिल्म में सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगाया? जानिए पूरी समीक्षा