टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सगाई के बंधन में बंध गए हैं। उनकी सगाई सानिया चंडोक के साथ हुई है।
सानिया, मुंबई के मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) का मालिक है।
अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए।
अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं।
फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 33.51 की औसत से 37 विकेट और 23.13 के एवरेज से 532 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम पर 25 विकेट (31.2 की औसत) और 102 रन (17 की औसत) दर्ज हैं।
टी20 क्रिकेट में 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने 25.07 की औसत से 27 विकेट झटके हैं और 13.22 की औसत से 119 रन बनाए हैं।
अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वो मुंबई के लिए खेलते थे। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 3 विकेट और 13 रन दर्ज हैं।
सचिन तेंदुलकर की शादी 24 मई 1995 को अंजलि तेंदुलकर से हुई थी। अंजलि अपने पति सचिन तेंदुलकर से उम्र में छह साल बड़ी हैं और पेशे से शिशु रोग विशेषज्ञ रह चुकी हैं।
सचिन और अंजलि की बेटी सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ।
रवि घई की पोती सानिया चंडोक संग सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई#ArjunTendulkar #SaaniyaChandok #SachinTendulkar #BlackAndWhiteOnAajTak | @anjanaomkashyap pic.twitter.com/o4dIcsmnLL
— AajTak (@aajtak) August 13, 2025
एशिया कप 2025: जायसवाल समेत इन 4 खिलाड़ियों का टीम में खेलना तय!
राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की पेशकश की, संत ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अतीक को मिट्टी में मिलाकर CM योगी ने मुझे न्याय दिलाया : सपा विधायक पूजा पाल का विधानसभा में बयान
सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता सूची में, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
एशिया कप 2025: तेंदुलकर नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज के प्रहार को आज भी नहीं भूले वकार यूनुस!
थाने में छुट्टी! थानेदार का ऑडियो वायरल, यूजर ले रहे मजे
वॉर 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल, फैंस बोले - ये फिल्म नहीं, एटम बम है!
दिल्ली: कालकाजी में चलती बाइक पर गिरा विशाल पेड़, पिता की मौत, बेटी गंभीर
पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना: डेढ़ साल के मासूम को तीन कुत्तों ने नोचा, वीडियो वायरल
कुली : रजनीकांत का जलवा, नागार्जुन की खलनायकी और आमिर का कैमियो, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया