बलूच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई तेल डील पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं है।
मीर यार बलोच ने पत्र में लिखा कि इस क्षेत्र में तेल और अन्य खनिजों के विशाल भंडार को लेकर आपको गुमराह किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनरल असीम मुनीर ने आपको भूगोल के बारे में गलत जानकारी दी है।
बलोच नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह इलाका पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का हिस्सा नहीं है, बल्कि बलूचिस्तान गणराज्य का है, जो ऐतिहासिक रूप से एक संप्रभु राष्ट्र रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन पाकिस्तान, चीन या किसी अन्य राष्ट्र द्वारा स्वीकार्य नहीं होगा।
हाल ही में, राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ तेल डील का ऐलान किया था, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भविष्य में भारत भी पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह डील भारत पर दबाव बनाने की अमेरिकी रणनीति हो सकती है।
हालांकि, बलोच नेता इस डील के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की बढ़ती दखल पर भी चिंता व्यक्त की है, जिसके कारण स्थानीय बलूच समुदायों का सरकारों पर अविश्वास बढ़ गया है।
गौरतलब है कि बलूच लंबे समय से पाकिस्तानी कब्जे और चीन की आर्थिक घुसपैठ के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। CPEC परियोजनाओं को लेकर विरोध, प्रदर्शन और सशस्त्र संघर्ष इस क्षेत्र में आम हो गए हैं।
मीर यार बलोच ने स्पष्ट रूप से कहा कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर पहला हक बलूचों का है, और इसे इस्लामाबाद के दफ्तरों की मर्जी से नहीं बेचा जा सकता। उनका यह बयान क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बलूच लोगों के अधिकारों को लेकर चल रहे संघर्ष को दर्शाता है।
To the Honorable President of the United States, #BalochistanIsNotPakistan
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) July 30, 2025
Your recognition of the vast oil and mineral reserves in the region is indeed accurate. However, with due respect, it is imperative to inform your administration that you have been gravely misled by the… pic.twitter.com/bAMPOYisYK
एबी डिविलियर्स का तूफान! साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर जीता WCL 2025 का खिताब
मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वो पूरा हुआ - वाराणसी में पीएम मोदी
राजस्थान: अजमेर में 250 दुकानों पर बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, सड़कें लबालब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम!
रजनीकांत की कुली का धमाकेदार ट्रेलर जारी! सुपरस्टार फिर एक्शन अवतार में
रजनीकांत की कुली का ट्रेलर हुआ जारी, क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी फिल्म?
ओवल में भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचे रोहित शर्मा, कभी यहीं ठोके थे 127 रन!
जडेजा का धमाका: इंग्लैंड में रनों की बौछार, तोड़े कई रिकॉर्ड!
जडेजा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, तेंदुलकर, गावस्कर और कोहली भी रह गए पीछे!
पुरी की वो बेटी हार गई जिंदगी की जंग: दरिंदगी का शिकार 15 वर्षीय लड़की ने एम्स दिल्ली में तोड़ा दम