वेंटिलेटर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हालत नाजुक
News Image

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पिछले डेढ़ महीने से वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार दिल्ली में रहकर अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं। शिबू सोरेन को उनकी पुत्रवधू कल्पना सोरेन 19 जून को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लाई थीं।

इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए विश्वास जताया था कि उनके पिता शिबू सोरेन अपने स्वास्थ्य की जंग उसी प्रकार जीतेंगे जिस प्रकार उन्होंने अपने जीवन में कई लड़ाइयों को जीता है। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक भी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल लिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर संजय निरुपम का राहुल गांधी पर हमला

Story 1

दाढ़ी वाले बाबा ने कजरा रे पर मचाया धमाल, ऐश्वर्या राय भी रह जाएंगी दंग!

Story 1

दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन बने ईस्ट जोन के कप्तान, शमी जैसे दिग्गज भी टीम में शामिल

Story 1

मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वो पूरा हुआ - वाराणसी में पीएम मोदी

Story 1

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक ही परिवार के 5 की मौत

Story 1

दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा कल तक स्थगित

Story 1

कबूतर बने ड्रोन : मुजफ्फरनगर में रात के अंधेरे में कबूतरों को लाइट लगाकर उड़ाने वाले गिरफ्तार

Story 1

वेंटिलेटर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हालत नाजुक

Story 1

कृषि कानून पर अरुण जेटली ने धमकाया: राहुल गांधी के दावे पर BJP का पलटवार

Story 1

रजनीकांत की कुली को मिला ए सर्टिफिकेट, बच्चे नहीं देख पाएंगे फिल्म