हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये पुलिसकर्मी चंडीगढ़ में वर्दी पहने सरकारी गाड़ी में शराब की पेटी रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह घटना शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी काले रंग की स्कार्पियो (सोलन नंबर) गाड़ी में शराब की पेटी रखते हुए दिख रहे हैं। किसी राहगीर ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में चारों जवान एक दुकान से शराब की पेटी स्कार्पियो की डिग्गी में रखवा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले में शामिल थे। मुख्यमंत्री शिमला से चंडीगढ़ गाड़ी में आए थे और चंडीगढ़ से आगे दिल्ली के लिए हवाई यात्रा से गए। मुख्यमंत्री को छोड़ने के बाद ये पुलिसकर्मी ठेके पर पहुंच गए।
वीडियो वायरल होने के बाद सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है और चारों जवानों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो जवान कोलर बटालियन से हैं, जबकि दो सोलन पुलिस के हैं।
एसपी गौरव सिंह ने चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्दी और पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
*वर्दी पहने शराब खरीदी और फिर सरकारी गाड़ी में रखवा दी पेटी.... pic.twitter.com/pYI8FHhWSl
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 2, 2025
उसे मैं मुक्का मार देता : आकाश दीप की फ्रेंडली विदाई पर पोंटिंग का तीखा जवाब
मुनीर के जाल में फंसे ट्रंप, बलोच काटेंगे पंख ! बलोचिस्तान में ट्रंप के ख्वाब के चीथड़े-चीथड़े !
जिगरी यार का अनोखा विदाई समारोह: दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए शवयात्रा में नाचा शख्स, हर कोई हुआ भावुक
मैं मुक्का मार देता... आकाश दीप के सेंड-ऑफ पर रिकी पोंटिंग का तीखा हमला
अंधा, चिड़चिड़ा, बदमिजाज... ट्रंप के भारत की अर्थव्यवस्था पर गलत दावों पर देवेगौड़ा बरसे
50 KM की तूफानी हवाओं का अलर्ट, 25 राज्यों में बारिश की चेतावनी
राजस्थान: अजमेर में 250 दुकानों पर बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा - टूट चुका है पॉलिटिकल सिस्टम
रजनीकांत की कुली को मिला A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड ने क्यों लिया यह फैसला?
शेरनी के गुस्से से काँपा जंगल का राजा , 92 लाख लोगों ने देखा खौफ!