लेडी दरोगा के बाल पकड़कर लटकी चोरनी , काबू करने में छूटे पसीने
News Image

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की। पकड़े जाने पर वह सीनाजोरी करने लगी।

मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने जब उससे पूछताछ का प्रयास किया तो उसने बहस शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब उसने एक महिला दरोगा के बाल पकड़कर खुद को लटका लिया।

काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ी मुश्किल से महिला को काबू में लाया गया।

तलाशी में उसके पास से सोने की दो अंगूठी बरामद हुई। हालांकि, शोरूम मालिक ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसका चालान कर उसे छोड़ दिया गया।

झब्बालाल ज्वेलर्स शोरूम मालिक के सामने महिला ने माफी मांग ली और दोबारा ऐसा नहीं करने का वादा किया। बताया जा रहा है कि महिला नशे में थी।

यह घटना बीते बुधवार की है। महिला गहने खरीदने दुकान में पहुंची थी। इसी दौरान उसने दो सोने की अंगूठियां गायब कर दीं। कर्मचारियों के पूछने पर उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई।

पुलिस के आने पर महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। आखिरकार उसे काबू कर थाने ले जाया गया।

थाने में शोरूम मालिक ने महिला के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला का छोटा बच्चा है, इसलिए माफी मंगवाकर मामले को खत्म कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया। महिला द्वारा दरोगा से मारपीट करने पर भी कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मेरी उमर के बेरोजगारों: SSC प्रोटेस्ट में वायरल हुआ व्यंग्यात्मक गीत, अधिकारी भी होंगे शर्मिंदा!

Story 1

क्या आकाश दीप पर लगेगा बैन? डकेट के साथ हुई घटना पर नियम क्या कहते हैं!

Story 1

एबी डी विलियर्स का रॉकेट थ्रो! रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराया, पाकिस्तान से होगा फाइनल

Story 1

कौन हैं प्रियंका नेगी? 21 साल की उम्र में बनीं गांव की प्रधान, सीएम धामी ने दी बधाई

Story 1

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 23 जिलों में आज बारिश और बिजली का पूर्वानुमान, कई स्कूलों में छुट्टी घोषित

Story 1

मुनाफा डबल, फिर भी टाटा स्टील का शेयर क्यों धड़ाम? BUY, SELL या HOLD?

Story 1

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में स्टार खिलाड़ी चोटिल, मैदान से हुए बाहर!

Story 1

एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान की त्रिकोणीय सीरीज, शेड्यूल जारी!

Story 1

ट्रम्प के इतिहास के कूड़ेदान में न समाएं विपक्षी नेता: पूर्व प्रधानमंत्री की तीखी चेतावनी

Story 1

6 रनों में 4 विकेट गिरे, भारतीय बल्लेबाजी क्रम धराशायी, पुरानी कमजोरी फिर उभरी!