देवभूमि उत्तराखंड में पंचायत चुनावों ने कई युवा चेहरों को आगे बढ़ाया है। चमोली जिले के गैरसैण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी की जीत एक मिसाल बन गई है।
प्रियंका नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को हराया। प्रियंका नेगी को 421 वोट मिले, जबकि प्रियंका देवी को 235 वोट हासिल हुए।
सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है।
प्रियंका नेगी का राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला परिवार है। उनके पिता, राजेंद्र नेगी, पहले दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वे युवा होने के कारण गांव के विकास के लिए बेहतर काम कर पाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका नेगी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव एक मजबूत लोकतंत्र और महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार मिलकर सारकोट गांव का विकास सुनिश्चित करेगी और अन्य गांवों को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सीएम धामी और प्रियंका नेगी की टेलीफोनिक बातचीत का वीडियो सीएम कार्यालय से साझा किया गया है।
*#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami congratulated 21-year-old Priyanka Negi from Mukhyamantri Adarsh Gram Sarkot, Chamoli, on being elected as the village head. He said that your election to this post not only reflects a strong democracy, but also symbolises… pic.twitter.com/GY3nrrEDY6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 1, 2025
पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा - टूट चुका है पॉलिटिकल सिस्टम
कश्मीर में 40 साल बाद पंडितों ने मनाया त्योहार, मुस्लिमों ने किया भव्य स्वागत
उसे मैं मुक्का मार देता : आकाश दीप की फ्रेंडली विदाई पर पोंटिंग का तीखा जवाब
BSNL का धमाका! सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!
सुनील शेट्टी ने बताया, कैसी है सन ऑफ सरदार 2 !
राजस्थान: तारागढ़ में 200 दुकानें जमींदोज, इलाका बना छावनी
भगवा आतंकवाद नहीं, सनातन आतंकवाद कहो : कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का विवादित बयान
राजस्थान में जलप्रलय: 69 सालों का रिकॉर्ड टूटा, कई जिलों में हाहाकार
मालेगांव ब्लास्ट केस: क्या मोहन भागवत की गिरफ्तारी का था आदेश? पूर्व ATS अधिकारी का सनसनीखेज दावा
उमर अब्दुल्ला ने गुजरात में बांधों की प्रशंसा की, पीएम मोदी ने यात्रा को एकता का संदेश बताया