IND vs ENG: ओवल टेस्ट में स्टार खिलाड़ी चोटिल, दर्दनाक हादसे के बाद मैदान छोड़ने पर मजबूर
News Image

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट श्रृंखला में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों टीमें पहले टेस्ट से लेकर चौथे टेस्ट तक किसी न किसी खिलाड़ी की चोट से जूझती रही हैं।

ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन भी यह दुर्भाग्यपूर्ण सिलसिला जारी रहा और एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया। पिछले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के ऋषभ पंत चोटिल हुए थे, वहीं इस बार इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स हादसे का शिकार हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

ओवल स्टेडियम में शुरू हुए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी की। क्रिस वोक्स ने अपनी टीम के लिए दमदार शुरुआत की। इस सीरीज में लगातार बेअसर साबित हुए 36 वर्षीय वोक्स ने गेंदबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई और टीम इंडिया को मुश्किल में डाला।

पहले सेशन में ही उन्होंने भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया, जब उनकी गेंद पर इस सीरीज में 500 से ज्यादा रन बना चुके केएल राहुल सस्ते में निपट गए। वोक्स ने राहुल को सिर्फ 14 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया।

इसके बाद भी वोक्स ने कुछ अच्छे ओवर निकाले, लेकिन दिन का खेल खत्म होने से पहले वो एक हादसे का शिकार हो गए। भारतीय पारी के 57वें ओवर में जेमी ओवरटन गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद को करुण नायर ने ऑन ड्राइव खेला। गेंद रोकने के लिए क्रिस वोक्स ने लंबी दौड़ लगाई और गेंद को बाउंड्री पार करने से रोक दिया।

इसके चलते भारत को सिर्फ 3 रन मिले, लेकिन एक रन बचाने के चक्कर में इंग्लैड का ज्यादा बड़ा नुकसान हो गया। गेंद रोकने के लिए जैसे ही वोक्स ने डाइव लगाई, वो खुद को नियंत्रित नहीं कर सके और बाउंड्री के बाहर लगाए गए एडवर्टाइजिंग बोर्ड पर जोर से टकरा गए।

उनका बायां कंधा जोर से इस बोर्ड पर लगा, जिसके चलते वो दर्द से कराहने लगे। वोक्स वहीं पर लेट गए और दर्द से परेशान नजर आए। इंग्लैंड क्रिकेट की मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उनकी जांच करने लगी।

मगर ये साफ हो गया था कि वोक्स मैदान पर नहीं रह सकते थे। वो मेडिकल टीम की मदद से मैदान से बाहर गए और फिर नहीं लौटे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनकी चोट पर किसी तरह का अपडेट तो नहीं दिया, लेकिन वोक्स की स्थिति देखकर इतना साफ नजर आ रहा था कि उनका इस मैच में आगे गेंदबाजी करना मुश्किल हो गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नायर ने संभाली पारी, भारत का संघर्ष जारी, 6 विकेट पर 204 रन

Story 1

आखिरी गेंद पर डिविलियर्स का करिश्मा! साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Story 1

धीरेंद्र शास्त्री पर महिला तस्करी का आरोप, प्रोफेसर के बयान से मचा हड़कंप

Story 1

ऊंट ने गधे के हमले पर किया ऐसा पलटवार, देखकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

अफरीदी के बयान से पाकिस्तान की बेइज्जती: भारतीय खिलाड़ियों को देखते रहे, पर किसी ने नहीं देखा!

Story 1

शख्स ने पत्थर काटने वाली मशीन से काटे दांत, इंटरनेट पर मची खलबली!

Story 1

कोबरा के सामने नागिन डांस , शख्स को सांप ने डसा, उड़े होश

Story 1

क्या भारत के ब्रह्मोस हमलों से बौखलाए हैं ट्रंप? टैरिफ ऐलान के बाद उठे सवाल

Story 1

पटना: घर में घुसकर दो बच्चों को जिंदा जलाया, AIIMS नर्स का विलाप, दहला देने वाली घटना

Story 1

ट्रम्प के इतिहास के कूड़ेदान में न समाएं विपक्षी नेता: पूर्व प्रधानमंत्री की तीखी चेतावनी