गांव के लोगों में अद्भुत रचनात्मकता होती है। वे सीमित संसाधनों में भी नए-नए आविष्कार करने में माहिर होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाय का यह अनोखा आविष्कार इसका प्रमाण है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक गाय के इस्तेमाल से बनाई गई अनोखी मशीन तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक गाय को ट्रैक्टर के ऊपर बने एक विशेष प्रकार के ट्रेडमील पर खड़ा किया गया है। गाय जैसे-जैसे इस ट्रेडमील पर चलती है, वैसे-वैसे एक मोटर पानी निकालना शुरू कर देती है। इस प्रकार बिना बिजली के खर्च के गाय पानी निकालने का काम करती है।
इस अनोखी तकनीक का आविष्कार गांव के ही लोगों ने किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गांवों में गाय, भैंस, बैल जैसे जानवरों की बहुतायत होती है, और ग्रामीण अक्सर इनका उपयोग करके कई तरह के काम करते हैं।
IAS अधिकारी अविनाश शरण भी इस जुगाड़ से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल @AwanishSharan पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, भारत के गांव की खोज। ये सच में लाजवाब है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, और लोग इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यही तो अपने देश की असली पहचान है। एक अन्य ने कहा, असली क्रिएटिव लोग तो गांव में बैठे हैं। एक और यूजर ने लिखा, गाय माता हमारे कितने काम आती हैं। एक अन्य ने कहा, इसलिए मुझे अपने भारत देश पर गर्व है। हम सबसे अनोखे हैं। इसी तरह कई लोगों ने इस जुगाड़ की प्रशंसा की है।
RURAL INDIA Innovation. It’s Amazing!! pic.twitter.com/rJAaGNpQh5
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) September 23, 2022
खेल भावना: करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर के लिए अंग्रेजों ने बजाई तालियां!
सऊदी अरब में दिल दहलाने वाला हादसा: 360 डिग्री झूला टूटकर गिरा, 23 घायल
शख्स ने पत्थर काटने वाली मशीन से काटे दांत, इंटरनेट पर मची खलबली!
बिहार: महावीरी झंडा जुलूस पर पथराव, दरोगा समेत कई घायल
भारत में नहीं मिला मौका, चहल ने इंग्लैंड में मचाया धमाल!
ट्रंप अंकल ने ऐसा क्यों किया? पाकिस्तान को गले लगाने की अंदरूनी कहानी
कुलदीप यादव ही नहीं, इन भारतीय खिलाड़ियों को भी मिली सिर्फ निराशा!
मालेगांव ब्लास्ट केस: क्या मोहन भागवत की गिरफ्तारी का था आदेश? पूर्व ATS अधिकारी का सनसनीखेज दावा
IND vs ENG: ओवल टेस्ट में स्टार खिलाड़ी चोटिल, मैदान से हुए बाहर!
रूस में फिर कांपी धरती, कल आया था 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप