साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है।
पहले शो देखने वाले दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी और विजय की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर को भी खूब पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। हालांकि, कुछ लोग फिल्म की गति को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है, ये पहले दिन के कलेक्शन के बाद ही पता चलेगा।
मिस्टर एके नाम के एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद लिखा, ‘फिल्म की शुरुआत बहुत ही तगड़ी है। कहानी कसी हुई है। गति में थोड़ी गिरावट है, लेकिन टेक्निक कमाल है और फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। ये ब्लॉकबस्टर होगी।’
जीजू नाम के यूजर ने लिखा, #Kingdom पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर है। विजय देवरकोंडा लीड रोल में कमाल लग रहे हैं। निर्देशक ने एक दमदार कहानी पेश की है। सत्यदेव का काम शानदार है और अनिरुद्ध का संगीत लाजवाब है। 4.5/5 - जरूर देखें।’
वामसी रेड्डी ने लिखा, #KingdomReview -4/5, किंग का बेहतरीन परफॉर्मेंस। @TheDeverakonda दूसरे हाफ में बोट वाला सीन बहुत ही शानदार है।’
हर्षा रेड्डी ने लिखा, ‘फर्स्ट हाफ गुड, सेकंड हाफ ब्लॉकबस्टर, #Kingdom विजय देवरकोंडा की एक और ब्लॉकबस्टर।’
किंगडम एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके लेखक और निर्देशक गौतम तिन्ननुरी हैं। नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है और इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं।
विजय देवरकोंडा को 2020 से एक हिट फिल्म की तलाश है। 2020 में उनकी फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 2022 में उन्होंने लाइगर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन ये फिल्म भी विफल रही। 2023 में उनकी फिल्म खुशी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 2024 में वे द फैमिली स्टार में नजर आए, जो हिट नहीं हो पाई। अब उन्हें अपनी हालिया रिलीज फिल्म किंगडम से काफी उम्मीदें हैं।
#Kingdom First Half Report : 👑
— MR . AK (@anandhumanoj666) July 30, 2025
Opens with a strong,well-executed intro and sticks to a tight,engaging narrative.Minor pacing dips aside,it keeps the momentum going. Technically superb and sets the stage for a gripping second half! 👍#KingdomMANAMKODTHUNAM #KingdomOnJuly31st pic.twitter.com/FYXAZO52RX
ट्रंप का भारत की अर्थव्यवस्था को डेड कहना, राहुल गांधी बोले खुश हूं, उन्होने सच कहा , शुक्ला ने किया विरोध
मंत्री ने SHO को बुलवाकर अपने निजी सचिव को कराया गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ का आरोप
IND vs ENG: धर्मसेना पर अंपायरिंग धर्म भूलने का आरोप! खुलेआम की इंग्लैंड की मदद ?
इंग्लैंड में साई किशोर की फिरकी का जादू, बल्लेबाजों को किया बेहाल, झटके 8 विकेट
रूस में प्रलय: भूकंप के बाद ज्वालामुखी विस्फोट, दहशत में लोग
कुमार धर्मसेना विवाद: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के साथ बेईमानी?
भारत पर 25% टैरिफ: शेयर बाजार पर कितना असर? किन सेक्टरों को नुकसान?
भारत में नहीं मिला मौका, चहल ने इंग्लैंड में मचाया धमाल!
दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD का कई राज्यों के लिए अलर्ट
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक आज होंगे रिटायर, विदाई से पहले मिला ACP का पद