कजाखस्तान की पहाड़ियों में मिला रहस्यमयी विशाल दरवाजा, वैज्ञानिकों के उड़े होश!
News Image

पूर्वी कजाखस्तान के दूरदराज इलाके में डुंगगरीयन अलाताऊ पहाड़ों के बीच खोजकर्ताओं को एक विशालकाय दरवाजा मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच एक विशाल दरवाजे जैसी आकृति ने वैज्ञानिकों और जानकारों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

यह दरवाजा पहाड़ों के बीच ऐसे खड़ा है, जैसे किसी ने तराशकर इसे बनाया हो। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह किसी इंसान ने ही बनाया है। संभव है यह किसी प्राचीन मकबरे, मंदिर या कभी बसी किसी पुरानी बस्ती का प्रवेशद्वार रहा हो, जिसे समय के साथ इंसान ने भुला दिया है।

इसकी लंबाई-चौड़ाई कई मीटर है और इसके किनारे बिलकुल सीधे व बेहद चिकने हैं। ऐसा आमतौर पर नेचुरल रॉक फॉर्मेशन में नहीं देखा जाता। यह खोज इसलिए रहस्यमयी है क्योंकि वहां पर इतिहास में किसी बड़े निर्माण का कोई रिकॉर्ड नहीं है। डुंगगरीयन अलाताऊ, कजाखस्तान और चीन की सीमा के पास है।

यह पहाड़ अपने नेचुरल फॉर्मेशन्स और लोककथाओं के लिए तो जाना जाता है, लेकिन यहां आर्कियोलॉजिकल डिस्कवरी बहुत कम होती हैं। इस दरवाजे के सामने आने के बाद लोगों के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है।

कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह किसी खोई हुई सभ्यता का अवशेष हो सकता है, शायद वह जो केन्द्रीय एशिया में लिखित इतिहास से भी कहीं पहले कभी अस्तित्व में रहा हो! कुछ लोग इसे अधूरा या छोड़ा गया रॉक-कट स्ट्रक्चर मानते हैं।

कजाखस्तान के पुरातत्व विभाग ने इस जगह की गहराई से जांच के लिए अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे AI द्वारा बनाया गया माना। उन्होंने Grok नामक AI से सवाल किया, जिसके जवाब ने सबको हैरान कर दिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया में होंगे 4 बड़े बदलाव!

Story 1

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक आज होंगे रिटायर, विदाई से पहले मिला ACP का पद

Story 1

तिनकों की तरह बह रहे घर, पानी में समा रहीं इमारतें: रूस में सुनामी की तबाही

Story 1

नोएडा में दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

Story 1

मुझसे निपट लो, पीएम आ गए तो तकलीफ होगी : राज्यसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन की मांग पर अमित शाह का जवाब

Story 1

ओवल पिच क्यूरेटर का दोहरा रवैया: भारतीय खिलाड़ियों पर पाबंदी, इंग्लैंड को खुली छूट!

Story 1

ट्रंप अंकल ने ऐसा क्यों किया? पाकिस्तान को गले लगाने की अंदरूनी कहानी

Story 1

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, शीर्ष 10 में कई चेहरे!

Story 1

IND vs ENG: प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव! जानिए क्या हो सकता है टीम इंडिया का अंतिम एकादश

Story 1

WCL 2025: भारत के टूर्नामेंट से हटने पर झूमे फैंस, अभूतपूर्व दृश्य!