केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर जंक्शन को समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित कर दिया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन सहित कुल नौ रेलवे स्टेशनों को अब समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत शामिल किया गया है।
ये सभी स्टेशन वर्तमान में सोनपुर मंडल का हिस्सा हैं। रेलवे द्वारा यह परिवर्तन 1 सितंबर से प्रभावी होगा। कर्पूरी ग्राम स्टेशन को पहले से ही सोनपुर से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने की चर्चा चल रही थी, लेकिन सरकार ने एक साथ नौ स्टेशनों का मंडल परिवर्तित कर दिया है।
मुजफ्फरपुर जंक्शन समेत ये 9 स्टेशन परिचालन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर जंक्शन के अलावा, नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम स्टेशन भी अब सोनपुर मंडल की बजाय समस्तीपुर मंडल के अधीन आएंगे।
इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस बदलाव के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई क्षेत्राधिकार सीमा स्थापित होगी। मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच अब नई सीमा बनेगी। यह भौगोलिक बदलाव रेलवे संचालन में अधिक स्पष्टता लाएगा।
रेल मंत्रालय ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव, समस्तीपुर जिले में स्थित कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन को भी सोनपुर मंडल से हटाकर समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल किया है। हाल ही में रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया था, जिसके दौरान इस स्टेशन को समस्तीपुर मंडल में शामिल किए जाने की चर्चा हुई थी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की मांग पर रेल मंत्रालय ने कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन को समस्तीपुर मंडल में शामिल करने की मंजूरी दी।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह निर्णय रेलवे परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनाएगा, जिससे रेलवे का संचालन और रखरखाव प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
*#बिहार :: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की मांग पर रेल मंत्रालय ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव स्थित समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन को सोनपुर मंडल से हटाकर समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल करने को मंजूरी दी।
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) July 29, 2025
@ कृष्ण कुमार pic.twitter.com/FM3OGJBOJp
विजय देवरकोंडा की किंगडम : पावर पैक्ड परफॉर्मेंस, फैन्स बता रहे हैं ब्लॉकबस्टर!
अलास्का और हवाई में सुनामी का खतरा, 10 फीट ऊंची लहरें मचा सकती हैं तबाही!
ऑपरेशन सिंदूर में नेहरू को क्यों घसीटा? PM मोदी के भाषण पर कमलनाथ का सवाल
चीनी राजदूत से ट्यूशन लेकर देते हैं ज्ञान: जयशंकर का राहुल गांधी पर तंज
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार, पाकिस्तान WCL 2025 के फाइनल में
बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, 20 हिंदू परिवारों के घर फूंके!
कांग्रेस द्वारा सांसदों पर पाबंदी, थरूर की मुस्कराहट और मोदी का कटाक्ष
वायरल वीडियो: नाग की मौत का बदला लेने पहुंची नागिन, गांव में हड़कंप
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित!
8.8 तीव्रता के भूकंप के दौरान भी डॉक्टरों ने नहीं रोका ऑपरेशन, मरीज की जान बचाई!