सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के साथ नोएडा के एक निजी न्यूज चैनल में मारपीट की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौतमबुद्ध नगर सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सबसे पहले मौलाना पर हाथ उठाया। उसके बाद मोहित के साथ मौजूद श्याम सिंह और प्रशांत भाटी ने भी मौलाना को थप्पड़ मारे।
मोहित नागर की तरह श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। श्याम सिंह सपा के वरिष्ठ नेता हैं और प्रशांत भाटी छात्र सभा के प्रदेश सचिव हैं। दोनों नेता ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि श्याम सिंह भाटी और प्रशांत भाटी पिछले काफी समय से सपा से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, मौलाना को पीटने के लिए मोहित के साथ मिलकर श्याम सिंह भाटी और प्रशांत ने साजिश रची थी।
इससे पहले, इन सभी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था। इस वीडियो में मोहित नागर ने सांसद डिंपल यादव पर दिए बयान को लेकर मौलाना साजिद को घेरा था।
दरअसल, 22 जुलाई को डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ दिल्ली की एक मस्जिद गई थीं। जहाँ सपा सांसदों की बैठक थी। उसी दिन एक चैनल पर बहस के दौरान मौलाना ने डिंपल के कपड़ों पर टिप्पणी की थी।
इसके बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं में मौलाना के खिलाफ गुस्सा है। मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से मौलाना को नोटिस भी भेजा गया है।
*भाजपाई मौलाना साजिद रशीदी का समाजवादियों ने ईलाज कर दिया है। अब ये भविष्य में किसी भी समाजवादी महिला पे टिप्पणी करने से पहले 100 बार सोचेगा। 😂🙆 pic.twitter.com/f0KecbrFMR
— Natasha Yadav (@imnatasha09) July 29, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: किसी भी सरकार ने पाकिस्तान पर ऐसी कार्रवाई नहीं की - जेपी नड्डा
किसानों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी 2 अगस्त को जारी करेंगे 20वीं किस्त
भारत-पाक मुकाबला रद्द तो किसे होगा फायदा, होगा किसका नुकसान?
दरभंगा में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
मेधा रूपम: मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी और IAS पति, बनीं नोएडा की नई DM
पेड़ पर बैठी नागिन! इच्छाधारी समझ हैरत में पड़े लोग, वीडियो वायरल
पहलगाम हमले पर तेजाब छिड़कने वाला पाप , प्रणिति शिंदे के बयान पर पीएम मोदी का करारा जवाब
केमिस्ट्री प्रोफेसर की दलीलें कोर्ट में फेल, जज भी देखते रह गए तर्क!
नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी: भारत को मिला क्या? अमेरिकी टैरिफ का कांग्रेस का सवाल
मोदी ने लिया नाम तो ट्रंप पूरी सच्चाई बोल देगा : राहुल गांधी का गंभीर आरोप