संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस जारी है। लोकसभा में बहस के दौरान कांग्रेस ने अपने दो प्रमुख सांसदों, शशि थरूर और मनीष तिवारी, को वक्ताओं की सूची में शामिल नहीं किया।
शशि थरूर ने सोमवार को मीडिया के सामने कहा कि वह मौन व्रत पर हैं, हालाँकि उनके कहने का लहजा तंजिया था।
वहीं, मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा की। उन्होंने फिल्म पूरब और पश्चिम के गीत, है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहीं के गाता हूं। भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं , को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा।
उन्होंने इस पोस्ट में अपनी एक तस्वीर और एक न्यूज़ का स्क्रीनशॉट भी लगाया, जिसमें पूछा गया था कि कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को संसद में बोलने क्यों नहीं दिया? क्या इन दोनों ने सरकार के पक्ष में बोलने की कीमत चुकाई?
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश भेजे गए सरकारी डेलीगेशन में शशि थरूर और मनीष तिवारी दोनों शामिल थे। फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह भी डेलीगेशन का हिस्सा थे, और वे भी कांग्रेस की सूची में नहीं थे।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद भी भारतीय डेलीगेशन में शामिल थे, लेकिन वे फिलहाल सांसद नहीं हैं।
ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होने के बाद कांग्रेस वक्ताओं की सूची पर बहस छिड़ गई है। पहलगाम आतंकी हमलों और ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर और मनीष तिवारी के बयानों से कांग्रेस नेतृत्व असहज हो गया।
शशि थरूर ने हाल ही में कहा था कि उनकी पहली निष्ठा देश के साथ है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने के लिए होते हैं। किसी भी पार्टी से हों, देश की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए।
*है प्रीत जहां की रीत सदा
— Manish Tewari (@ManishTewari) July 29, 2025
मैं गीत वहां के गाता हूं
भारत का रहने वाला हूं
भारत की बात सुनाता हूं
Hai preet jahaan ki reet sada
Main geet wahaan ke gaata hoon
Bharat ka rehne waala hoon
Bharat ki baat sunata hoon
- Jai Hind pic.twitter.com/tP5VjiH2aD
सौ में दो-चार ही पवित्र, वरना... प्रेमानंद महाराज का युवाओं के चरित्र पर चिंताजनक बयान वायरल
1971 में युद्ध जीते, पर PoK मांगना भूल गए: लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
रेस्टोरेंट में बंदर का धावा, स्टाफ ने प्यार से परोसा नाश्ता
आलू-प्याज की तरह दुकान लगाकर बम बेच रहा तुर्की, ईरान-पाकिस्तान सबसे बड़े खरीददार
एशिया कप में भारत-पाक मैच पर झारखंड के मंत्री का विरोध, बोले - ठीक मैसेज नहीं जायेगा
मेंटल बैलेंस खो बैठे : नड्डा के बयान पर खड़गे का पलटवार, बोले- मैं इसे नहीं छोडूंगा!
अमित शाह का ऑपरेशन महादेव : पहलगाम हमले का बदला कैसे लिया गया?
रोबोटों की WWE फाइट! लात-घूंसे देख उमड़ी भीड़, लोगों ने कहा - सबसे कूल मुकाबला!
फारूक अब्दुल्ला का ऑपरेशन महादेव पर सवाल, कहा - नहीं पता कौन थे, क्या थे...
बहुत मारा, अब मत मारो : PM मोदी का खुलासा, पाकिस्तान के DGMO ने लगाई थी गुहार