थरूर के बाद एक और वरिष्ठ सांसद की बगावत , कांग्रेस में गहराया अंदरूनी कलह
News Image

कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक उठापटक जारी है। तिरुवनंतपुरम से सांसद डॉ. शशि थरूर को लेकर जहाँ पार्टी में स्थिति तनावपूर्ण है, वहीं अब आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी भी पार्टी लाइन से अलग चलते दिख रहे हैं।

संसद का मानसून सत्र कई मुद्दों पर गरमाया हुआ है, खासकर विपक्ष सरकार को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर घेरने की कोशिश कर रहा है। इन गंभीर चर्चाओं से कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मनीष तिवारी को दूर रखा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

शशि थरूर और मनीष तिवारी, दोनों प्रमुख सांसदों को संसद में चल रही बहस में शामिल नहीं किया गया। ये दोनों नेता पहले भी कई बार विदेश मामलों पर पार्टी की ओर से मुखर रहे हैं। इस बार इन्हें संसद की बहस से दूर रखने से पार्टी के अंदर असहमति की खबरें सामने आ रही हैं।

मनीष तिवारी ने इस स्थिति को लेकर एक फिल्मी गीत के जरिए इशारों में अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि सरकार के पक्ष में बोले: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को क्यों बाहर बैठाया?

इसके साथ तिवारी ने फिल्म पूरब और पश्चिम का प्रसिद्ध गीत लिखा, है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं... भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद। इस संदेश को उनके राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सिर्फ थरूर और तिवारी ही नहीं, बल्कि फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह को भी इस बहस से बाहर रखा गया है। ये सभी हाल ही में विदेश प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे थे।

केंद्र सरकार ने कुल 59 सांसदों को 33 देशों के दौरे पर भेजा था, जहाँ उन्होंने भारत का पक्ष और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश की नीति को विश्व के सामने रखा था। इस प्रतिनिधिमंडल में आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद भी शामिल थे, हालाँकि वे वर्तमान में सांसद नहीं हैं।

ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा से अनुभवी और विदेशी मामलों के जानकार सांसदों को बाहर रखना कांग्रेस पार्टी के भीतर गहराते मतभेदों की ओर संकेत करता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तुम सिर्फ एक... ट्रेनिंग सेशन में गौतम गंभीर का गुस्सा फूटा, ग्राउंड्समैन को सबके सामने हड़काया!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: कांग्रेस सांसद ने बताया तमाशा , सरकार से पूछे तीखे सवाल

Story 1

महिला वकील से छूटा कार पर नियंत्रण, रिवर्स में होटल में घुसी, मची अफरा-तफरी!

Story 1

लोकसभा में अखिलेश का तीखा तंज: नींबू-मिर्च वाले विमान कितने उड़े?

Story 1

भारत पर 25% टैरिफ! ट्रंप का बड़ा दावा, पाकिस्तान के साथ सीजफायर का ज़िक्र

Story 1

खेत में काम कर रहा था किसान, अचानक 20 फीट गहरा गड्ढा!

Story 1

मोहन कैबिनेट की मुहर: 4 विधेयक और कई अहम प्रस्ताव स्वीकृत

Story 1

सॉरी सर : राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से मांगी माफी, जानिए क्यों

Story 1

आलू-प्याज की तरह दुकान लगाकर बम बेच रहा तुर्की, ईरान-पाकिस्तान सबसे बड़े खरीददार

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने टेके घुटने, अब और मत मारो की लगाई गुहार!