सोनीपत, हरियाणा से एक दुखद खबर सामने आई है। खेड़ी दमकन गांव में CRPF जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और दोषियों की तलाश जारी है।
एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि मृतक कृष्ण के पिता बलवंत ने FIR दर्ज कराई है। उनके 29 वर्षीय बेटे कृष्ण CRPF में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कृष्ण का कांवड़ यात्रा के दौरान दो लोगों से झगड़ा हुआ था।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण छत्तीसगढ़ में तैनात थे और 16-17 जुलाई को छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। वे अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए थे। 22 जुलाई को डाक कांवड़ लेकर लौटते समय गांव के ही दूसरे ग्रुप के कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया था।
बीती रात कृष्ण अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास जौली रोड पर टहलने गए थे। तभी गांव के ही दो युवक गाड़ी में आए और उनमें से एक ने पुरानी रंजिश के चलते पिस्तौल निकालकर कृष्ण की छाती में गोली मार दी। गोली लगने से कृष्ण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद कृष्ण के साथियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अजय और निशांत नाम के दो युवकों पर FIR दर्ज की गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
*VIDEO | Sonipat: On CRPF Jawan being shot dead in Kheri Damkan Village, ACP Rishi Kant says, “We have registered an FIR filed by the victim’s father, Balwant, over his 29 year-old son, a CRPF jawan being shot. He was involved in a fight with two people during Kanwar Yatra. Four… pic.twitter.com/SWJ8YYkvmi
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2025
मुझे नहीं पहचानते? RJD विधायक ने पंचायत सचिव को दी जूते से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल
डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी: शांभवी चौधरी ने अखिलेश यादव को घेरा
मैनचेस्टर में ड्रामा: स्टोक्स का प्रस्ताव जडेजा ने ठुकराया, मचा हड़कंप!
पाकिस्तान संग क्रिकेट क्यों? व्हाइट हाउस में बैठा गोरा कैसे करेगा सीजफायर: संसद में ओवैसी गरजे
सर, डिफेंडर ले लो ना प्लीज़... गहलोत को युवा ने रोका, गाड़ी बदलने की डिमांड, वीडियो वायरल
वाराणसी में मस्जिद के सामने बोल बम बोलने पर कांवड़ियों पर हमला, तनाव व्याप्त
अल्लाहु अकबर, फ्लाइट में बम है, उड़ा दूंगा : यात्री की धमकी से ईजीजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
साहब! 15 साल से वही कार... फैन की बात सुन चौंके गहलोत!
फ्रैक्चर ठीक होते ही शुरू करूंगा रिहैब: पांचवें टेस्ट से बाहर होने पर ऋषभ पंत का पहला बयान
148 साल में पहली बार: टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की भरमार!