ब्रिटेन के ल्यूटन से ग्लासगो जा रही ईजीजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक यात्री के कारण पायलट को ग्लासगो एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारनी पड़ी।
उस शख्स ने अचानक जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि फ्लाइट में बम है। उसने अमेरिका मुर्दाबाद और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति टॉयलेट से निकलने के बाद बम से उड़ाने की धमकी देते हुए चिल्लाने लगा। यह देखकर यात्रियों ने उसे काबू में कर लिया।
इसके बाद विमान में आपातकालीन स्थिति घोषित की गई और एटीसी से संपर्क करके ग्लासगो एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धमकी देने और विरोधी नारे लगाने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार किसी न किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। इसी महीने 22 जुलाई को डालमैन-एडिनबर्ग फ्लाइट EZY3282 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। डालमैन (तुर्की) से एडिनबर्ग जा रही इजीजेट की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण सोफिया (बुल्गारिया) में इमरजेंसी में उतारना पड़ा था। यात्रियों के लिए रातभर ठहरने का इंतजाम होटल में किया गया था।
21 जुलाई को एअर इंडिया की कोच्चि-मुंबई फ्लाइट AI-2744 की हादसाग्रस्त लैंडिंग हुई थी। कोच्चि से मुंबई जा रही एअर इंडिया का A320 प्लेन भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया था। विमान रनवे 27 से बाहर निकलकर टैक्सीवे पर रुका, जिससे इंजन क्षतिग्रस्त हुआ।
इससे पहले 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2176 के प्लेन का एक इंजन फ़ेल होने के कारण मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
14 जुलाई को दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट बनिहाल पास के पास करीब 23 सेकंड के लिए अचानक नीचे गिर गई थी, जिसके बाद इसे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
8 जुलाई को ब्रिटेन के F-35B फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग केरल में करानी पड़ गई थी। ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया जा रहा एक ब्रिटिश F-35B फाइटर जेट कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम (केरल) में इमरजेंसी में लैंड हुआ। विमान करीब 15 दिन तक एयरपोर्ट पर ही रहा। लॉकहीड मार्टिन के इंजीनियर्स ने आकर फाइटर जेट की तकनीकी खामी को दूर किया।
14 जून 2025 को पाफोस-ब्रिस्टल फ्लाइट EZY2902 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। साइप्रस के पाफोस से ब्रिस्टल जा रहे प्लेन के केबिन में धुएं जैसी गंध महसूस हुई तो पायलट ने इजमिर (तुर्की) में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
15 जून को मैनचेस्टर-एनफिदा फ्लाइट U22275 को अज्ञात कारणों से पेरिस ऑर्ली हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा था।
*Bomb Threats Disrupt EasyJet Flight to Glasgow
— Sumit (@SumitHansd) July 27, 2025
An Islamist on an EasyJet flight, began chanting “There is a bomb on the plane! Death to America🇺🇸! Death to Trump! Allahu Akbar.” pic.twitter.com/5URTa0ySOI
2027 के महासंग्राम की बिसात: अखिलेश यादव ने PDA युवाओं को दिया जीत का मंत्र
रामायण में रणबीर कपूर का डबल धमाका : भगवान राम के साथ निभाएंगे यह बड़ा किरदार
वैभव सूर्यवंशी ने छुए आशीष नेहरा के पैर, फिर जो हुआ उसने जीत लिया सबका दिल
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले, बढ़ा हुआ मानदेय इसी महीने से मिलेगा
खूंखार कुत्ते का डेयरी में तांडव: 30 सेकंड में मचाई दहशत, कई लोग बुरी तरह जख्मी
योगी का ‘मिशन शिक्षा’: काशी से शुरू हुआ ‘स्कूल चलो अभियान’, बोले- एक भी बच्चा न रहे शिक्षा से दूर
दिनदहाड़े सब्जी वाले की गर्दन दबाकर लूट, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
राघव चड्ढा की विदाई पर कुमार विश्वास की पुरानी भविष्यवाणी सच साबित!
जब रोहित की चाल में फंस गए कुलदीप और राहुल: रिव्यू बर्बाद होते ही मैदान पर आई मुस्कान
एडवांस्ड सर्वाइवल किट और खास SERE ट्रेनिंग... दुश्मन के इलाके में कैसे खुद को जिंदा रखते हैं अमेरिकी पायलट?