पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं।
गांगुली ने कहा था कि खेल जारी रहना चाहिए और उन्हें एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने यह बात एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाक मैच पर कही।
गांगुली ने कहा था, मैं इसके कार्यक्रम से सहमत हूँ। खेल चलते रहना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन हम इसे खेल को रोकने नहीं दे सकते। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत ने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, अब यह बीती बात हो गई है। खेल चलते रहना चाहिए।
गांगुली के इस बयान के बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत के लोगों की जान ले रहा है, तो क्या यह कहना सही है कि खेल जारी रहना चाहिए?
कई पूर्व खिलाड़ी और आम लोग सोशल मीडिया पर गांगुली से पूछ रहे हैं कि क्या क्रिकेट को पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य करने का माध्यम बनना चाहिए, जब खून की होली खेली जा रही हो?
सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शर्म आनी चाहिए सौरव गांगुली पर।
एक अन्य यूजर ने कहा, स्पोर्ट्स मस्ट गो ऑन... मुझे गांगुली पर तरस आता है, इनके घर से कोई फौजी होता तो शायद ये कभी नहीं बोलते।
#WATCH | Kolkata: On India-Pakistan placed in the same group in the Asia Cup, former Indian cricketer Saurav Ganguly says, I am okay. The sport must go on. At the same time Pahalgam should not happen, but the sport must go on. Terrorism must not happen; it needs to be stopped.… pic.twitter.com/Qrs17KOKrN
— ANI (@ANI) July 27, 2025
देरी से पहुंचे भारतीय बल्लेबाज, हुए टाइम आउट !
पंचायत सचिव को धमकाने वाले राजद विधायक भाई वीरेंद्र मुश्किल में, SC-ST थाने में मामला दर्ज
एशिया कप 2025: भारत-पाक मैच पर गांगुली का बयान, क्या खून खौला देगा?
सड़क पर छेड़ने वाले लड़कों पर भारी पड़ा राह चलता शख्स, दिया ज़बरदस्त जवाब!
जूते से मारेंगे : पंचायत सचिव को धमकी देने पर राजद विधायक का स्पष्टीकरण
लोकसभा में जयशंकर के भाषण में क्या हुआ ऐसा कि अमित शाह विपक्ष पर बरसे?
क्या राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह के कहने पर नहीं बजाई ताली? वायरल वीडियो पर उठ रहे सवाल!
इनके घर से कोई फौजी... गांगुली के भारत-पाक मैच पर बयान से मचा बवाल
हैंडशेक विवाद: जडेजा को गिल का साथ, कहा - दोनों शतक के हकदार थे
ब्रूक ने बढ़ाया हाथ, सुंदर ने फेरा मुंह: मैदान पर दिखा खेल और अहंकार का टकराव