सावन के महीने में लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त आएंगे। भाईदूज तक राज्य सरकार बहनों को 1250 से बढ़ाकर हर माह 1500 रुपए की सहायता राशि देगी।
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को जारी की जाने वाली राशि में चरणबद्ध रूप से वृद्धि होगी और वर्ष 2028 तक बहनों को 3000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इस योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए 1500 करोड़ रुपए से अधिक प्रतिमाह अंतरित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं। इनके मान-सम्मान और कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। यह घोषणा उन्होंने सतना जिले के सिंहपुर में मातृशक्ति उत्सव के अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान की।
रक्षाबंधन से पहले सभी पात्र बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में भेजी जाएगी। अगस्त में सभी लाड़ली बहनों को किस्त के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में दी जाएगी, यानी अगस्त माह में प्रत्येक लाड़ली बहन को 1250 रुपए की जगह खाते में 1500 रुपए भेजे जाएंगे। दिवाली के बाद भाई दूज से योजना की राशि में 250 रुपए का इजाफा किया जाएगा। इसके बाद बहनों को हर माह 1250 की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रति माह तक की जायेगी।
लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
लाड़ली बहनों को जून 2023 से जुलाई 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 26 किश्तों का अंतरण किया गया है। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 30 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्र महिलाएं वे हैं जिनके परिवार में कोई टैक्सपेयर है या जिनकी परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है। इसके अतिरिक्त, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है और जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है या घर पर ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन है, वे भी इस योजना के लिए अपात्र हैं। साथ ही, जो महिलाएं किसी अन्य सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतीं। जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक या सरकारी बोर्ड, निगम, मंडल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य है, वे भी अपात्र हैं।
*रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार
— Jansampark MP (@JansamparkMP) July 26, 2025
हमारी संस्कृति का अनुपम प्रतीक है...
महिलाएं सशक्त हों, आत्मनिर्भर बनें और तरक्की करें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह बहनों के खाते में सम्मान की राशि अंतरित कर रही है। वहीं बेटियां तो जन्म से ही… pic.twitter.com/eR2szlgSwU
छत्रपति संभाजीनगर में बनेगा ऑपरेशन सिंदूर उद्यान!
महुआ सीट पर घमासान: तेज प्रताप के निर्दलीय लड़ने के ऐलान पर लालू-तेजस्वी का फैसला अंतिम!
सोते हुए मजदूर के पास पहुंचा शेर, फिर जो हुआ देख लोग रह गए दंग!
ओवल टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित: पंत बाहर, तीन धाकड़ विकेटकीपरों को मिला मौका
मौत को छूकर वापस लौटीं चाची, एक सेकंड से बची जान!
अविश्वसनीय! मैक्सवेल का प्रचंड रूप, वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाया तहलका
बाइक पर तेंदुए का जानलेवा हमला! बाल-बाल बचे सवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मालदीव से सीधे तमिलनाडु पहुंचे PM मोदी, 4900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात!
मैनचेस्टर टेस्ट: क्या इंग्लैंड ने बेईमानी से भारत को हराने के लिए गेंद से की छेड़छाड़? वीडियो वायरल!