टोक्यो का करोड़पति व्यवसायी बना शिवभक्त, कांवड़ियों को दे रहा भोजन!
News Image

दुनिया जब धन-दौलत के पीछे भाग रही है, तब एक जापानी व्यवसायी का भारत आकर धर्म और सेवा का मार्ग चुनना बड़ी प्रेरणादायक है। होशी ताकायुकी, जो कभी टोक्यो में 15 ब्यूटी प्रोडक्ट स्टोर के मालिक थे, अब बाला कुंभ गुरुमुनि बन चुके हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं।

41 वर्षीय होशी ताकायुकी ने अपने फलते-फूलते व्यापारिक साम्राज्य को त्यागकर भगवाधारी शिवभक्त बनकर सबको चौंका दिया है। अब बाला कुंभ गुरुमुनि के नाम से प्रसिद्ध, होशी ताकायुकी ने उत्तराखंड में आत्म-खोज की यात्रा शुरू की है। हाल ही में उन्हें 20 जापानी अनुयायियों के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान नंगे पैर पवित्र गंगा जल लेकर चलते देखा गया। उन्होंने देहरादून में कांवड़ियों के लिए दो दिवसीय भोजन शिविर का भी आयोजन किया।

ताकायुकी की आध्यात्मिक यात्रा 20 साल पहले तमिलनाडु से शुरू हुई। वहां उनकी नजर नाड़ी ज्योतिष पर पड़ी, जो ताड़-पत्र पांडुलिपियों से जीवन की व्याख्या करती है। उन्हें बताया गया कि उन्होंने पिछला जन्म हिमालय में बिताया था और हिंदू आध्यात्मिकता का अनुसरण करना उनकी नियति है। ताड़ के पत्तों में लिखा था, तुम्हारा पिछला जन्म उत्तराखंड में बीता था। इसके बाद उन्हें एक सपना आया जिसमें उन्होंने खुद को उत्तराखंड के एक गांव में देखा।

इस अनुभव से प्रेरित होकर, ताकायुकी ने अपना व्यापारिक साम्राज्य अपने अनुयायियों को सौंप दिया और बाला कुंभ गुरुमुनि नाम अपनाया। उन्होंने टोक्यो स्थित अपने घर को शिव मंदिर में बदल दिया और एक दूसरा मंदिर भी बनवाया।

अब, होशी ताकायुकी ने पुडुचेरी में 35 एकड़ जमीन खरीदी है, जहां वे एक बड़ा शिव मंदिर बनवाने की योजना बना रहे हैं। वे जल्द ही उत्तराखंड में भी एक आश्रम खोलना चाहते हैं। उनका कहना है, मुझे लगता है कि मैंने अपना पिछला जन्म यहीं बिताया है। मैं अब भी उन पहाड़ों में अपने गांव को खोज रहा हूं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ठाकरे बंधुओं का मिलन: क्या बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति?

Story 1

ट्रंप की बच्चों वाली हरकत ! ओबामा का पुलिस वैन में पीछा करते हुए शेयर किया मीम

Story 1

रिलीज से पहले ही विजय देवरकोंडा की किंगडम का जलवा, बिक गए हजारों टिकट!

Story 1

जब उन्होंने डेब्यू किया तो मैं पैदा भी नहीं हुआ था : तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर जो रूट का बड़ा बयान

Story 1

टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर में आग, 179 यात्रियों की जान बाल-बाल बची!

Story 1

IND vs ENG: साई सुदर्शन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड , बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Story 1

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने जमाई धाक, अगले 5 साल तक टीम इंडिया में जगह पक्की!

Story 1

कोबरा का कहर: बिस्तर पर सो रहे पिता-पुत्री को काटा, दोनों की मौत

Story 1

गडकरी ने स्मृति ईरानी को बुढ़िया समझकर क्यों जताई थी नाराजगी?

Story 1

बिहार में अपराधी बने विजय और सम्राट , नीतीश सरकार पर उठे सवाल!