मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। भारत ने शून्य रन पर ही दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद राहुल की संयम भरी बल्लेबाजी ने इंग्लिश गेंदबाजों को खूब परेशान किया। राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई।
अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने रोहित शर्मा, मुरली विजय सहित चार बल्लेबाजों का रिकॉर्ड एक झटके में तोड़ दिया।
केएल राहुल ने रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय और यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। सलामी बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड की सरजमीं पर बतौर भारतीय टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 5 बार 50+ स्कोर बनाया है।
अब केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा कारनामा किया है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, मुरली विजय और दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में 3 बार 50+ स्कोर बनाया है।
चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत को 0 के स्कोर पर ही साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा झटका दिया था।
केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाया। शुभमन गिल ने भी अर्धशतक बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया।
चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल 87 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि गिल 78 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी:
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | 50+ स्कोर की संख्या | वर्ष | | ------ | ---------------- | -------------------- | --------- | | 1 | सुनील गावस्कर | 5 | 1979 | | 2 | केएल राहुल | 4* | 2025 | | 3 | दिनेश कार्तिक | 3 | 2007 | | 4 | मुरली विजय | 3 | 2014 | | 5 | रोहित शर्मा | 3 | 2021/22 | | 6 | यशस्वी जायसवाल | 3 | 2025 |
KL Rahul scores his 4th 50+ score in this series.
— Cricket.com (@weRcricket) July 26, 2025
Most 50+ scores for an Indian opener in a Test series in England ⬇️
🔹5 - Sunil Gavaskar, 1979
🔸4* - KL Rahul, 2025
🔹3 - Dinesh Karthik, 2007
🔹3 - Murali Vijay, 2014
🔹3 - Rohit Sharma, 2021/22
🔹3 - Yashasvi Jaiswal, 2025 pic.twitter.com/zhdPOTe1hS
COP33 में भारत का समर्थन करेगा मालदीव, पीएम मोदी स्वदेश रवाना
IND vs ENG: साई सुदर्शन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड , बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय
सैयारा पर भावुक होकर छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग!
ममता की गोद में सोया नन्हा हाथी, वीडियो ने जीते लाखों दिल
गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र का हल्ला बोल: लहरों से डरा मुंबई, फिर होगी पानी-पानी?
ट्रंप की बच्चों वाली हरकत ! ओबामा का पुलिस वैन में पीछा करते हुए शेयर किया मीम
हरिद्वार भगदड़: घायल श्रद्धालु ने बयां किया खौफनाक मंजर, टूटे हाथ के साथ बची जान
वॉर 2 के ट्रेलर ने यूट्यूब पर बनाया रिकार्ड, एक दिन में 3 करोड़ लोगों ने देखा
संजय कपूर की मौत के बाद 30 हजार करोड़ की कंपनी पर किसका कंट्रोल? मां रानी तो शेयरधारक तक नहीं!
बिहार में अपराध पर टकराव: चिराग की चिंता पर मांझी का गर्व!