1943-44 की पांचवीं कक्षा का एक वाणिज्य (कॉमर्स) का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पेपर को देखकर कॉलेज पास आउट छात्र और कॉमर्स के विशेषज्ञ भी हैरान हैं।
यह परीक्षा 100 नंबर की थी जिसमें पास होने के लिए 33 अंक लाना अनिवार्य था। प्रश्न पत्र में कुल 10 प्रश्न दिए गए थे, जिनमें से 8 प्रश्नों का जवाब देना जरूरी था। इसके लिए छात्रों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता था।
पेपर में सोने के भाव, कागज के दाम और व्यापारिक गणना जैसे मुश्किल सवाल पूछे गए थे।
सबसे ज्यादा ध्यान जिस प्रश्न पर जा रहा है, वह है - राम के घर में 2 साल, 3 महीने और 18 दिन में कितना आटा खर्च होता है?
इसके अलावा, बच्चों से एक व्यापारिक पत्र लिखने को भी कहा गया है, जिसमें बाजार भाव मंगाने की बात की गई है।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, आज की 5वीं कक्षा के बच्चे अगर यह पेपर देख लें, तो स्मार्टफोन छोड़कर खेतों में भाग जाएंगे।
Look at the standard of #Class_V papers in the half yearly #examination in 1943-44 in #India. The #matric_system has made the system so easy! pic.twitter.com/kMYoP2fgnL
— Badri Lal Swarnkar IAS (R) (@BLSwarnkar2) May 2, 2023
वृंदावन में पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा, गेस्टहाउस में हंगामा!
नरेंद्र मोदी अद्भुत हैं : मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू बने मुरीद, भारत का जताया आभार
अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बवाल: महिला वकीलों का फूटा गुस्सा, पुतला दहन!
सैयारा पर भावुक होकर छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग!
अयोध्या में मानवता शर्मसार: सड़क किनारे तड़पती बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, CCTV में कैद हुई करतूत
जोफ्रा आर्चर की तूफानी गेंद से उड़े स्टंप, जश्न में मारी लात!
सरज़मीं: काजोल और पृथ्वीराज का दमदार अभिनय, क्या कहानी छू पाई दिल?
ट्रेन में ₹15 की पानी की बोतल ₹20 में बेचने का स्कैम, वीडियो बनाने पर वेंडर ने बोतल छीनी!
बंदूक की नोक पर बांग्लादेश भेजे जा रहे मुस्लिम? अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी पर ओवैसी का हमला
जो रूट का ऐतिहासिक शतक, ब्रैडमैन का रिकॉर्ड टूटा, बने नंबर वन!