पटना: बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा फूट पड़ा। विपक्षी विधायकों द्वारा काले कपड़े पहनकर सदन में आने पर वे नाराज़ दिखे।
सदन में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई। विपक्षी विधायकों के हंगामे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश अपनी सीट से उठे और जवाब देने लगे।
विपक्षी विधायक सदन में हाय-हाय की नारेबाजी कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश ने विपक्षी विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ये पूरा घाय-घाय है। देखिए, सब एक ही तरह के कपड़े पहनकर आए हैं। ये पहले पहनते थे। ये जो कपड़ा पहने हो सब...
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ये जो कह दी होगी, तो उसी तरह से सब पहने हो। अलग-अलग पार्टी वाले सब एक ही तरह का पहन लिए हो।
राबड़ी देवी ने टोकते हुए कहा, आप बस जनता को जवाब दीजिए। गरीब जनता का वोटर लिस्ट से नाम कट रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, सब अनाप-शनाप पहनकर आ गए हो। विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी। आप लोग हर रोज यही कर रहे हैं। जब सुनना चाहिए तब सुनते नहीं हैं। एक-एक बात को सुनना चाहिए और अपनी बात यहां कहना चाहिए। लेकिन सुन ही नहीं रहे हैं। सबकुछ खराब किए हुए हैं।
एक बार फिर नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, अरे सबकुछ तुम्हारा ही फॉलो हो रहा है।
विपक्षी विधायकों की नारेबाजी शांत नहीं होने पर सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार काला कपड़ा देखकर तो कभी उजला कपड़ा देखकर हड़क जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस विषय पर चर्चा हो रही है, उस पर चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को इस हालत में ला दिया है।
*बिहार विधान परिषद में विपक्षी विधायकों के काले कपड़े पहने हुए देखकर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी उन्हें जवाब देने को कह रही थी। #BiharElections2025 #BiharVidhanSabha pic.twitter.com/BCU8DLRcdr
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 25, 2025
क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट : क्या होता है और कब लौट सकता है बल्लेबाज?
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में एयरो ब्रिज की मजबूती जांचने का अनोखा तरीका, 300 सुरक्षा गार्डों ने एक साथ लगाई छलांग!
सत्ता पक्ष नाली के : तेजस्वी यादव पर हमले के आरोप पर डिप्टी सीएम सिन्हा का पलटवार, वीडियो वायरल
तमिलनाडु में भाषा की लड़ाई: क्या बीजेपी बढ़ा रही है द्रविड़ राजनीति के लिए खतरा?
घुसपैठियों पर कार्रवाई से क्यों परेशान है ह्यूमन राइट्स वॉच? क्या धर्म देखकर जागते हैं मानवाधिकार के ठेकेदार ?
कमल हासन ने राज्यसभा में ली शपथ, तमिल में किया संसद में पदार्पण
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण संघर्ष, मिसाइल हमलों के वीडियो से युद्ध का खतरा!
शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान
सिल्क, लेदर, चावल और केसर... अब ब्रिटेन में खूब बिकेंगी भारत की ये चीजें
सुस्त बाजार में कहां लगाएं पैसा? एक्सपर्ट ने बताए कमाई के दमदार तरीके