मुंबई में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि अगले 48 घंटों तक समुद्र से दूरी बनाए रखें और घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर जान लें। अंधेरी, बांद्रा, दादर, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर और घाटकोपर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, लेकिन सभी लाइनों पर रेल यातायात चालू है। मेन लाइन की लोकल ट्रेनें 10-12 मिनट और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 7-8 मिनट की देरी से चल रही हैं। एहतियात और खराब दृश्यता के कारण ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं।
मुंबई के साथ-साथ रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
आईएमडी प्रमुख शुभांगी भूटे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र का असर कोंकण क्षेत्र पर पड़ेगा। इसी वजह से दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों, जिनमें रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी शामिल हैं, के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में काफी बारिश दर्ज की गई है।
आईएमडी ने पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है।
बीएमसी ने 27 जुलाई तक मुंबई में लगातार चार दिनों तक हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि हर दिन समुद्री लहरें 4.5 मीटर से अधिक होंगी। 26 जुलाई को सबसे अधिक ज्वार 4.67 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है।
हाई टाइड से कैसे बचें?
हाई टाइड के दौरान समुद्र तट पर जाना या पानी में उतरना जोखिम भरा होता है। तेज लहरें किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। इस समय समुद्र तट से दूर रहें। अगर मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी दी है तो उसे हल्के में न लें। हाई टाइड के समय बच्चों को समुद्र किनारे न जाने दें। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी तट पर जाने से रोकें। इस समय नाव चलाना, मछली पकड़ना या समुद्री गतिविधियों में शामिल होना खतरनाक हो सकता है। अगर आप समुद्र किनारे वाहन लेकर गए हैं तो उसे सुरक्षित ऊंचाई वाले स्थान पर पार्क करें ताकि पानी के बढ़ने पर नुकसान न हो।
*8 AM | Issuing (Unofficial) Orange Alert for Mumbai & MMR 🟠
— Mumbai Rains (@rushikesh_agre_) July 25, 2025
Heavy to very heavy rain at isolated places ⛈️ | 25 July, 2025 🗓️
Lot of rain bands are hitting Mumbai coast since last night, more heavy rains to continue as the off shore trough has strengthened and #MumbaiRains are… https://t.co/jiu0TMnp6O pic.twitter.com/HbsRyblHpr
हार्दिक पांड्या बेटे अगस्त्य से ले रहे हैं बैट चुनने की सलाह, वायरल हुआ वीडियो
चलती ट्रेन में लड़की ने किया खुलेआम स्मोकिंग, किसी ने नहीं रोका!
शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान
घोर कलयुग: बेटे ने माँ पर बरसाए लात-घूंसे, बेटी ने बनाया वीडियो!
कर्नाटक चुनाव में धांधली! क्या सबूतों से घिरेगा चुनाव आयोग?
बाढ़ में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आंखों के सामने गंगा में समा गया घर!
ट्रांसलेटर अटकीं तो PM मोदी बोले - परेशान मत होइए, हम अंग्रेजी शब्द...
कंबोडिया का थाईलैंड पर RM-70 वैम्पायर रॉकेट से हमला: 20 सेकंड में 40 रॉकेट दागे!
लालू परिवार में गृहयुद्ध का आगाज! तेज प्रताप ने RJD और परिवार को X पर किया अनफॉलो
अनुवादक अटके, पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, ब्रिटिश पीएम बोले - हम एक-दूसरे को समझते हैं