माले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ब्रिटेन यात्रा समाप्त करने के बाद मालदीव पहुंचे, जहां राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। इस भव्य स्वागत को देखकर चीन और पाकिस्तान आश्चर्यचकित रह गए।
राष्ट्रपति मुइज्जू स्वयं हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे। उनके साथ पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।
भारत की कूटनीति ने चीन और पाकिस्तान को एक साथ करारा झटका दिया है। मालदीव में पीएम मोदी का यह स्वागत चीन और पाकिस्तान के लिए सदमे से कम नहीं है। एक समय था जब राष्ट्रपति मुइज्जू भारत के धुर विरोधी बन गए थे, और उनका पूरा चुनाव अभियान भारत विरोधी था। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद मालदीव से भारतीय सैनिकों को बाहर करने का वादा भी किया था।
मुइज्जू ने चुनाव जीतने के बाद चीन और पाकिस्तान के निर्देशों पर काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन भारत ने ऐसी कूटनीतिक चाल चली कि मालदीव की अर्थव्यवस्था संकट में आ गई। वहीं, चीन मालदीव को अपने कर्ज के जाल में फंसाने लगा। तब मुइज्जू को समझ आया कि उनका असली हितैषी भारत ही है।
मुइज्जू को अपने किए पर पछतावा हुआ और उन्होंने मालदीव के विकास में प्रधानमंत्री मोदी से दोबारा सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव को हर तरह से मदद की। हाल ही में मालदीव में हुए हादसे के दौरान भारत ने मानवीय सहायता पहुंचाई।
अब पीएम मोदी के मालदीव पहुंचने पर मुइज्जू ने भव्य स्वागत करके चीन और पाकिस्तान को चौंका दिया। यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
#WATCH | PM Narendra Modi lands in Male, Maldives, to a warm welcome by President Mohamed Muizzu, the country s Foreign Minister, Defence Minister, Finance Minister and Minister of Homeland Security. pic.twitter.com/blw3o0uonP
— ANI (@ANI) July 25, 2025
काजोल! हे भगवान... : क्या सरजमीन ने दर्शकों का दिल जीता?
अयोध्या में मानवता शर्मसार: बेरहम बच्चों ने मां को कूड़े की तरह फेंका, मौत
संजय कपूर की मौत स्वाभाविक नहीं, मां रानी कपूर का सनसनीखेज खुलासा!
बेवफा पत्नी के होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े जाने पर नग्न प्रेमी ने हाईवे पर लगाई दौड़
नशे में धुत ड्राइवर ने घर की दीवार पर चढ़ाई कार, JCB से उतारना पड़ा!
अंशुल कंबोज की गलती से जडेजा हुए आग-बबूला, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें!
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण जंग: विश्व धरोहर तबाह, हवाई हमले जारी
बिहार विधानसभा में हंगामा: क्या सम्राट चौधरी बचपन से ही गुंडागर्दी करते थे?
मुंबई लोकल में फिर लीक: एसी कोच में छाता खोलकर बैठीं महिलाएं, वीडियो वायरल
राहुल गांधी का कबूलनामा: जाति जनगणना न कराना हमारी बड़ी भूल थी