भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ़्तार और सटीक लाइन-लेंथ से भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
भले ही उन्हें शुरुआत में सफलता नहीं मिली, लेकिन भारतीय पारी के निचले क्रम में आर्चर ने महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आउट कर इंग्लैंड की वापसी में अहम भूमिका निभाई।
पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत का विकेट सबसे खास रहा। शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद पंत ने कल की 37 रन की पारी को आगे बढ़ाते हुए 17 रन और जोड़े। उन्होंने क्रीज पर उपयोगी समय बिताया और आर्चर की गेंद पर छक्का भी जड़ा।
मैनचेस्टर टेस्ट में आर्चर ने भारतीय पारी का 113वां ओवर डाला। इस ओवर की तीसरी गेंद गुड लेंथ पर फेंकी, जो ऑफ स्टंप के पास से स्विंग होकर अंदर आई। पंत उसे डिफेंड करने की कोशिश में चूक गए और गेंद सीधे स्टंप से जा टकराई।
गेंद इतनी तेजी से लगी कि स्टंप हवा में उड़ता हुआ काफी दूर जाकर गिरा और वापस गड़ गया। चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे पंत इस तरह आउट होकर बेहद निराश दिखे। मोहम्मद सिराज ने उन्हें सांत्वना दी।
पंत को आउट करने के बाद आर्चर बेहद जोशीले अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने गड़े हुए स्टंप पर लात मारकर गिराया।
पंत ने अपनी जुझारू पारी में 75 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वे 349 के स्कोर पर 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल (58), साई सुदर्शन (61) और पंत (54) ने उपयोगी पारियां खेलीं। निचले क्रम में कोई भी बल्लेबाज ज्यादा नहीं चला। आर्चर के 3 विकेट के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट झटके।
पहली पारी में भारत के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर जैक क्रॉली (84) और बेन डकेट (94) ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने क्रॉली को आउट कर दिलाई, तो दूसरी सफलता डेब्यूटांट अंशुल कंबोज ने। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर नाबाद हैं और इंग्लैंड अभी भी भारत से 133 रन पीछे है।
No better ASMR in cricket 🔊
— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025
Jofra Archer has Rishabh Pant s poles flying ✈️
🇮🇳 3️⃣4️⃣9️⃣-9️⃣ pic.twitter.com/ja65MyYP6k
बालकनी में चप्पल स्टैंड पर चढ़ी 3 साल की बच्ची, 12वीं मंजिल से गिरकर मौत
क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट : क्या होता है और कब लौट सकता है बल्लेबाज?
वाशिंगटन सुंदर का कमाल: जो भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया, वो कर दिखाया!
जोफ्रा आर्चर की तूफानी गेंद से उड़े स्टंप, जश्न में मारी लात!
सिल्क, लेदर, चावल और केसर... अब ब्रिटेन में खूब बिकेंगी भारत की ये चीजें
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगी 30 दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी, जानिए क्यों
बृजेश पाठक के पास टाइम नहीं , मंत्री प्रतिभा शुक्ला का गंभीर आरोप, सांसद पर भी निशाना
बिल्ली समझकर तेंदुए का पीछा कर रहे थे कुत्ते, सच्चाई पता चलते ही दुम दबाकर भागे!
भारत ने गंवाया वापसी का सुनहरा मौका, रूट को मिला जीवनदान
काजोल! हे भगवान... : क्या सरजमीन ने दर्शकों का दिल जीता?