लोकतंत्र लिखना नहीं आता, पाठ पढ़ाने निकले हैं : विपक्ष की चूक पर बीजेपी हमलावर
News Image

संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं।

विपक्ष ने इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के साथ बिहार में हो रहे एसआईआर (Special Intensive Revision) के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी सहित विपक्षी दलों के नेता एक बैनर पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था SIR - लोकतंत्र पर वार।

हालांकि, इसी पोस्टर पर विपक्ष से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। दरअसल, पोस्टर पर लोकतंत्र की जगह लोकतंत् र लिखा हुआ था।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए विपक्ष की इस गलती पर ध्यान दिलाया। उन्होंने लिखा, लोकतंत्र होता है, लोकतंत् र नहीं।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी एक्स पर टिप्पणी करते हुए कहा, कांग्रेस को दोष नहीं दिया जा सकता। वे न तो लोकतंत्र को लिख सकते हैं और न ही बचा सकते हैं। वे परिवार तंत्र और आपातकाल में विश्वास करते हैं!

भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी इस घटना पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया गया, जिन्हें लोकतंत्र लिखना तक नहीं आता वो लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकले हैं। इनके अनुसार लोकतंत् र खतरे में है...

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बाढ़ में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आंखों के सामने गंगा में समा गया घर!

Story 1

ऊंची बिल्डिंग वाले सावधान! चप्पल ढूंढते वक्‍त मां की गोद से फिसलकर 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम

Story 1

बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले को औकात दिखाने की धमकी, योगी सरकार के मंत्री के पति का वीडियो वायरल

Story 1

वाशिंगटन सुंदर का कमाल: जो भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया, वो कर दिखाया!

Story 1

शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान

Story 1

गांधीनगर में बेकाबू कार का कहर, दो की मौत, एक घायल

Story 1

तुमने 5 साल बर्बाद कर दिए! पत्नी को प्रेमी संग होटल में पति ने पकड़ा, वीडियो वायरल

Story 1

संघ और भाजपा: खरगे ने बताया ज़हर , कांग्रेस ओबीसी सम्मेलन में मचा हड़कंप

Story 1

भारत ने बनाया घातक ड्रोन, दुश्मन पर दागेगा मिसाइल!

Story 1

पंत के घायल पैर पर अंग्रेजों की चालबाजी, आर्चर और स्टोक्स ने साधा निशाना!