भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया हुआ। यशस्वी जायसवाल का बल्ला, क्रिस वोक्स की महज 126 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद से टूट गया।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में चोटों के कारण तीन बदलाव किए गए। करुण नायर, नितीश रेड्डी और आकाशदीप की जगह साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और पदार्पण कर रहे अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया।
इंग्लैंड ने भी शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियान डॉसन को टीम में जगह दी, जो लार्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे।
मैच के 9वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद जायसवाल के बल्ले पर लगी। गेंद बैट के हैंडल पर लगने से बल्ला टूट गया। गेंद की लेंथ अच्छी थी और उछाल के साथ आई थी। इतनी कम रफ्तार की गेंद से बल्ले का टूटना हैरान करने वाला था।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।
Bat be like “mujhe kyun toda?” 😭🏏#ENGvIND 👉 4th TEST, DAY 1 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/0VxBWU8ocO pic.twitter.com/q80vIuwqIj
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 23, 2025
उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा: क्या योगी बनेंगे अगले उपराष्ट्रपति? कांग्रेस नेता का बड़ा दावा
लंदन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, आज होगा ऐतिहासिक एफटीए पर हस्ताक्षर
ब्रिटेन बना नरक : अरबपति ने बेचा 2800 करोड़ का घर, मुस्लिम देश में बसने का फैसला!
मैनचेस्टर टेस्ट में खुली शुभमन गिल की पोल , कब तक दोहराएंगे ये गलती?
मुस्लिम महिलाओं का दावा: हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते , लोगों ने कहा तो जाओ पाकिस्तान
पीएम मोदी को नचाने वाले एथीस्ट कृष्णा का निधन, शोक में डूबा सोशल मीडिया
ऋषभ पंत की चोट से टेस्ट मैच में तहलका, अस्पताल में भर्ती
होटल के रिसेप्शन पर भालू का धावा! इंतज़ार किया, गुस्सा हुआ, वापस लौटा
बॉल जाने तो दे यार! यशस्वी जायसवाल ने मैदान पर क्यों लगाई साई सुदर्शन को फटकार?
कक्षा में छात्रों के सामने तेल मालिश कराती टीचर, मचा बवाल, हुईं निलंबित