मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हुई। इंग्लैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की।
दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और नई गेंद की चमक को फीका कर दिया। क्रिस वोक्स और अन्य गेंदबाज लगातार विकेट लेने के लिए प्रयास करते रहे।
इसी दौरान, क्रिस वोक्स की एक तेज इनस्विंग गेंद को डिफेंस करते समय जायसवाल का बल्ला टूट गया। गेंद बल्ले के स्टिकर के ऊपर लगी, जिससे बल्ला पल भर में ही टूट गया।
जायसवाल हैरान होकर अपने टूटे हुए बल्ले को देखते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने इस मौके पर बल्ला बनाने वाली कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना उन्हें शर्मसार कर देनी चाहिए।
इसके बाद जायसवाल के लिए नया बल्ला मंगाया गया और उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया।
Bat be like “mujhe kyun toda?” 😭🏏#ENGvIND 👉 4th TEST, DAY 1 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/0VxBWU8ocO pic.twitter.com/q80vIuwqIj
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 23, 2025
पापा कहते थे, बड़ा नाम करेगा : नबी के बेटे ने पिता की गेंद पर जड़ा छक्का!
पवन कल्याण की हरी हर वीरा मल्लू रिलीज होते ही सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, फैंस मना रहे जश्न!
दिल्ली में भारी बारिश का कहर, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त!
ओमान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत और ईरानी नौसेना का टकराव, धमकी के बाद ईरान ने कराया सरेंडर !
अल कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़: दिल्ली, नोएडा और गुजरात से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
विशाल अजगर की मगरमच्छ से खूनी जंग: कौन जीता, किसे मिली मात?
देश को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव की तैयारी शुरू
मुंबई में भारी बारिश: अंधेरी सबवे बंद, समुद्र में तैरता मिला कंटेनर
लाइक्स के लिए मासूम को गाय के थन से पिलाया दूध, वीडियो पर भड़के लोग
जब नमकीन के पैकेट में किताबें लेकर पहुंचा छात्र, लड़कियां रह गईं हैरान!