मधुबनी, बिहार: महिनाथपुर (बासोपट्टी) बॉर्डर पर भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और तस्करों के बीच गोलीबारी हुई है। इस घटना में एसएसबी के दो जवान घायल हो गए हैं।
घायल जवानों को जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है। घायल जवानों में राजू कुमार राम (28) शामिल हैं, जो तस्करों द्वारा ईंट-पत्थर से किए गए हमले में घायल हुए। दूसरे जवान, राज गौड़ (22), को बाएं पैर में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, बासोपट्टी के महिनाथपुर में कुछ लोग खाद को नेपाल ले जा रहे थे। वे पहले दो बार ऐसा करने में सफल रहे। तीसरी बार, एसएसबी जवान और तस्करों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एसएसबी जवान के बाएं पैर में गोली लगी।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जवान को गोली लगी है।
कहा जा रहा है कि वार्ड संख्या एक के निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र भरत पासवान (32) ने एसएसबी जवान से राइफल छीनने की कोशिश की। इस दौरान, उसकी कमर में गोली लग गई। वह भी घायल है और दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
यह घटना नो मैंस लैंड के पास भारतीय क्षेत्र में हुई है। मामले की जांच जारी है।
*India-Nepal Border: सीमा पर तस्करों से एसएसबी की मुठभेड़, फायरिंग में एक जवान को लगी गोली
— Yogesh Sahu (@ysaha951) July 23, 2025
राइफल छीनने की कोशिश का वीडियो भी आया सामने#Bihar #Madhubani #SSB #Firing #NepalBorder
यहां पढ़ें पूरी खबर-: https://t.co/axQsSGd10d pic.twitter.com/o1jvc8Yi63
अमेरिका भी नहीं बचा पाएगा! इजराइल के खिलाफ ईरान और तुर्की का एक्शन प्लान
ब्रिटेन बना नरक : अरबपति ने बेचा 2800 करोड़ का घर, मुस्लिम देश में बसने का फैसला!
ओमान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत और ईरानी नौसेना का टकराव, धमकी के बाद ईरान ने कराया सरेंडर !
यशस्वी जायसवाल का बल्ला टूटा, 126 किमी प्रति घंटा की गेंद ने किया हैरान
यमराज भी हैरान! चलती ट्रेन से कूदा शख्स, बाल भी बांका न हुआ
विदाई मैच में रसेल का तूफान: छक्कों की बरसात से कंगारू गेंदबाज बेहाल
जोधपुर कलेक्ट्रेट में पत्नी का तांडव: साली के साथ देख पति को हेलमेट और थप्पड़ों से पीटा
इंग्लैंड की गेंदबाजी, भारत तीन बदलावों के साथ मैदान में, कंबोज का डेब्यू!
IND vs ENG: इंग्लैंड में शुभमन गिल के साथ दर्शकों की बदतमीजी, सारी हदें पार!
रात 9 बजे राष्ट्रपति भवन में हलचल: धनखड़ के अचानक इस्तीफे की अंदरूनी कहानी