संसद भवन के पास एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राजनीतिक बैठक करने का मामला गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे असंवैधानिक बताते हुए सपा पर धार्मिक स्थल का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाज को बांटने की कोशिश करने का पलटवार किया है।
22 जुलाई को नई दिल्ली में संसद भवन के निकट स्थित एक मस्जिद में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की एक बैठक हुई। इसमें सपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, सपा और अखिलेश यादव हमेशा संविधान का उल्लंघन करते हैं। संविधान के अनुसार धार्मिक स्थलों का राजनीतिक उपयोग नहीं किया जा सकता। सपा नमाजवादी बनी रहती है।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आस्था जोड़ती है। हम आस्था जोड़ने वालों के साथ हैं। भाजपा को यही तकलीफ है कि कोई जुड़े नहीं। उन्होंने कहा, बीजेपी कहेगी कि नमकीन खाइए, तो नमकीन खाएंगे क्या? भाजपा का हथियार ही धर्म है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी सभी समुदायों में एकता को बढ़ावा देती है, जबकि भाजपा समाज को विभाजित करने की कोशिश करती है।
सपा सांसद राजीव राय ने कहा, क्या अब हमें मंदिर और मस्जिद जाने के लिए भाजपा से लाइसेंस लेना होगा?
विवाद को और बढ़ाते हुए, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने घोषणा की कि वह 25 जुलाई को उसी मस्जिद में नमाज-ए-जुमा के बाद अपनी बैठक आयोजित करेगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जमाल सिद्दीकी ने यह जानकारी दी।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने अखिलेश यादव पर मस्जिद का राजनीतिक बैठक के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने को कहा। शम्स ने कहा, मस्जिदें आस्था का पवित्र केंद्र होती हैं, न कि राजनीतिक चर्चा का स्थान। अखिलेश यादव ने मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है।
शम्स ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की भी आलोचना की, जिन्होंने कहा था कि ये तस्वीरें रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी के दिल्ली आवास पर ली गई हैं। शम्स ने कहा कि तस्वीरों में संसद मार्ग पर स्थित मस्जिद का अग्रभाग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
#WATCH | On SP chief Akhilesh Yadav allegedly using mosque for a meeting, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, Samajwadi Party chief and Samajwadi Party always violates the Constitution. The Indian Constitution says that we cannot use religious places for political… pic.twitter.com/bmKkCKbH0U
— ANI (@ANI) July 23, 2025
महिला क्रिकेटर संग सूर्यकुमार यादव का मस्ती भरा अंदाज, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
तुमने 5 साल बर्बाद कर दिए! पत्नी को प्रेमी संग होटल में पति ने पकड़ा, वीडियो वायरल
अनुवादक अटके, पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, ब्रिटिश पीएम बोले - हम एक-दूसरे को समझते हैं
आसमान में जन्मा फरिश्ता: एयर इंडिया एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, क्रू बना मददगार
शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान
तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश, कौन कर रहा है? राबड़ी देवी का बड़ा आरोप!
मालदीव में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मुइज्जू ने मंत्रियों की फौज संग किया अभिनंदन, चीन-पाक हैरान
SIR पर सवाल उठाने पर जदयू सांसद गिरिधारी यादव को नोटिस, पार्टी ने मांगा जवाब!
वह एक खतरनाक खिलाड़ी है... : बेन स्टोक्स ने बताया दुनिया का डेंजर बल्लेबाज कौन!
हिंदू लड़कियों को ड्रग्स, यौन शोषण और अत्याचार: भोपाल में चाचा-भतीजा गिरफ्तार