वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग्स्टन में उन्होंने अपना अंतिम मैच खेला, जहां दोनों टीमों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मैच में रसेल ने 15 गेंदों पर 36 रन बनाए।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, रसेल अब दुनियाभर की लीगों में खेलते दिखाई देंगे। 12 साल बाद, वह दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं।
रसेल ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स) से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। दो सीजन में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2014 में वे कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए और तब से वहीं हैं। दिल्ली के लिए उन्होंने 2012 और 2013 में कुल 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 58 रन बनाए और एक विकेट लिया।
14 साल के इंतजार के बाद, रसेल फिर से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं, लेकिन आईपीएल में नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए, जिसका स्वामित्व जेएसडब्ल्यू ग्रुप (दिल्ली कैपिटल्स के मालिक) के पास है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रसेल को अपने दल में शामिल किया है।
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में रसेल कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को भी फ्रेंचाइजी ने अपने दल में शामिल किया है।
रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए 1 टेस्ट, 56 वनडे और 85 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 1034 रन, टी20 में 1086 रन और टेस्ट में 2 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 1, वनडे में 70 और टी20 में 61 विकेट लिए हैं। उन्होंने 562 टी20 मैचों में 9324 रन बनाए हैं और 485 विकेट लिए हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 ऑलराउंडरों में गिना जाता है। अब देखना होगा कि SA20 लीग में रसेल कैसा प्रदर्शन करते हैं।
*📢 SA20 Player Signing Alert
— T20 Franchise Rosters (Men) (@t20tracker) July 22, 2025
Pretoria Capitals have signed Caribbean pair of Andre Russell and Sherfane Rutherford. They have also retained Will Jacks for the upcoming edition of SA20.#SA2026 pic.twitter.com/3jVuKw5LHT
खून निकलने तक मारो कहने वाले पादरी के नाम पर DMK सरकार ने रखी सड़क!
सैयारा ने किया दिल छलनी! थिएटर में फूट-फूट कर रो पड़ी लड़की, वीडियो वायरल
मैनचेस्टर में इतिहास दोहराया! कुंबले के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी का स्वप्निल डेब्यू
हे भगवान! रील के लिए तवे पर बैठा शख्स, वीडियो हुआ वायरल
वैभव सूर्यवंशी का शर्मनाक रिकॉर्ड: करियर में पहली बार शून्य पर आउट!
पापा कहते थे, बड़ा नाम करेगा : नबी के बेटे ने पिता की गेंद पर जड़ा छक्का!
संसद हमले और मुंबई अटैक का गुनहगार लश्कर आतंकी तड़प-तड़प कर मरा
यशस्वी जायसवाल का बल्ला टूटा, 126 किमी प्रति घंटा की गेंद ने किया हैरान
गिर में शेर और इंसान का अनोखा रिश्ता: बाइक सवार को शांति से गुजरते देख दंग रह जाएंगे आप
पिता की गेंद पर बेटे का छक्का: नबी और इसाखिल की अनोखी भिड़ंत