मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया को बताया कि तेज गेंदबाज आकाश दीप, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और युवा पेसर अर्शदीप सिंह चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
हालांकि, गिल ने ये भी स्पष्ट किया कि ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं और विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम इंडिया में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है। आकाश दीप और अर्शदीप के चोटिल होने के कारण, युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। गिल ने कहा कि टीम को कंबोज की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और वे मैच विनर साबित हो सकते हैं। कंबोज और प्रसिद्द कृष्णा में से किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा, इस पर अंतिम फैसला कल लिया जाएगा।
अंशुल कंबोज हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं और 25 साल के हैं। वे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिछले कुछ सालों में अंशुल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने रोहतक में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में सभी 10 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। जून 2025 में उन्होंने भारत ए के लिए इंग्लैंड ए के खिलाफ लाल गेंद का मैच खेला था, जिसमें उन्होंने कुल चार विकेट लिए और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन भी बनाए।
*🚨 BIG SETBACK FOR INDIA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 22, 2025
- Nitish Kumar Reddy ruled out.
- Arshdeep ruled out of the 4th Test.
- Akash Deep ruled out of the 4th Test. pic.twitter.com/fPEy1j9PcV
300 की रफ़्तार, मिनटों में बर्बादी: अपाचे से नहीं बच सकता कोई भी दुश्मन!
बाप रे! क्या आपके होटल के कमरे में भी छिपा है कैमरा? वायरल वीडियो ने उड़ा दी नींद
अब दुश्मन की खैर नहीं! भारत पहुंची अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप
चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन से पहाड़ों पर सोलर फार्म!
अहान पांडे की मां के बॉलीवुड कनेक्शन, पिता ने कराई थी शाहरुख-सलमान की दोस्ती!
WCL 2025: पाक से मैच रद्द, आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी इंडिया चैंपियंस, जानिए कब और कहां देखें!
1000 फीट की ऊंचाई पर विमान में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्रियों में हड़कंप!
कांवड़ यात्रा: जवान की पिटाई से लेकर तोड़फोड़ तक, 15 दिनों में 20 घटनाएं
कॉर्पोरेट गुलामी या यादगार अनुभव? विदेशी क्लाइंट के स्वागत में डांस पर सोशल मीडिया में छिड़ा महासंग्राम!
क्यों कम जीते हैं पुरुष? वायरल वीडियो में दिखा वजह, समझ जाएंगे पूरा मामला!