संसद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस पार्टी ने नड्डा के इस बयान पर तीखा हमला बोला है और उन्हें स्पीकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, राज्यसभा में जेपी नड्डा ने विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोग जो बोलेंगे वो रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। केवल मैं जो बोलूंगा वो ही रिकॉर्ड में जाएगा। यह आपको मालूम होना चाहिए।
नड्डा के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेपी नड्डा अब सांसद नहीं, बल्कि खुद को स्पीकर समझने लगे हैं। कांग्रेस ने इसे सत्ता के मद में चूर होने और लोकतंत्र के रिकॉर्ड को कुचलने जैसा बताया है।
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उठाया और कहा कि Nothing will go on record जैसे शब्द सिर्फ सदन के अध्यक्ष कह सकते हैं। लेकिन जब सत्ता का नशा चढ़ जाता है, तो लोकतंत्र के मूल्यों को भी रौंद दिया जाता है।
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और पहले ही दिन हंगामेदार रहा। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में भी कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई। संसद का यह सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों के पेश होने और पारित होने की संभावना है। अगले हफ्ते संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा होने वाली है।
अब सदन 🚨 में
— Bihar Congress (@INCBihar) July 21, 2025
बस यही देखना बाकी था…
अब सांसद नहीं, खुद को ‘स्पीकर’ समझने लगे हैं जे.पी. नड्डा!
“Nothing will go on record…”
ये शब्द सिर्फ़ सदन के अध्यक्ष कह सकते हैं —
लेकिन जब सत्ता मद में चूर हों, तो लोकतंत्र का रिकॉर्ड भी कुचलने लगते हैं। pic.twitter.com/LxJuRNPZHo
क्या योगी आदित्यनाथ बनेंगे उपराष्ट्रपति? धनखड़ के इस्तीफे से मची हलचल
मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का अस्पताल में निरीक्षण , मां से पैसे चुराकर गरीबों की मदद!
कर्नाटक के मस्की में मिली 4000 साल पुरानी सभ्यता, पुरातत्वविदों में मची हलचल!
मुंबई में भाषा विवाद: ये महाराष्ट्र है, मराठी बोल पर बवाल, महिला ने पूछा- क्या तुम हिंदुस्तानी नहीं हो?
वायुसेना का लड़ाकू विमान स्कूल पर गिरा, एक की मौत, कई घायल
कॉलेज पर गिरा सैन्य विमान, मची तबाही!
बांग्लादेश में दुर्घटनाग्रस्त F-7 विमान: चीन का बनाया, रूसी मिग-21 की नक़ल!
एक साल बाद केयरटेकर को देख खुशी से झूम उठा हाथियों का झुंड!
दारू चढ़ते ही गदर मोड में आया शख्स, अशरफ अली को लगाने लगा आवाज
अक्षय कुमार का वायरल वीडियो: गुस्से की सच्चाई आई सामने, गलत ढंग से पेश की गई घटना!