चीन और हांगकांग में टाइफून विफा ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से सड़कों पर लोग लड़खड़ाते और गिरते दिखे।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे और बुजुर्ग तूफान से जूझते नजर आ रहे हैं।
लगभग 400 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिसके कारण 80,000 से ज़्यादा लोग एयरपोर्ट और स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। यह कोई सामान्य तूफान नहीं, बल्कि कहर बनकर टूटा है।
तेज हवाओं के कारण लोग अपना संतुलन खो बैठे। बच्चे और परिवार के सदस्य गिरते-पड़ते सड़क पर चलने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लोग जमीन पर गिर गए, तो कुछ अपनी जगह पर टिके रहने के लिए संघर्ष करते नजर आए।
विफा तूफान ने हांगकांग और दक्षिणी चीन में यात्रा और जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हांगकांग में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से भारी संख्या में यात्री फंसे हैं। कैथे पैसिफिक एयरलाइंस ने सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक की सभी उड़ानें रद्द कर दीं। सार्वजनिक परिवहन और फेरी सेवाएं भी बंद कर दी गईं।
तूफान की वजह से कई पेड़ गिर गए और स्कैफोल्डिंग भी ढह गई। इस घटना में 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 250 से ज्यादा लोगों ने अस्थायी शेल्टरों में शरण ली है।
विशेषज्ञों के अनुसार, विफा का असर पुराने तूफानों जितना विनाशकारी नहीं था, लेकिन तबाही के दृश्य किसी बड़े खतरे से कम नहीं हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।
Typhoon Wipha disrupted travel and daily life across Hong Kong and southern China today, grounding over 400 flights and affecting around 80,000 passengers in Hong Kong alone.
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) July 20, 2025
Hundreds more flights were delayed in nearby cities. High winds toppled trees, injuring 26 people, and… pic.twitter.com/79U0q0vgiy
मराठी बोलो, नहीं तो निकलो : मुंबई में भाषा विवाद गहराया
बड़े तेजस्वी चोर रहते हैं हमारे यहां! फोन चोरी करता शख्स CCTV में हुआ कैद
मैनचेस्टर टेस्ट: क्या वाकई विराट कोहली की हुई प्लेइंग XI में एंट्री?
छपरा: हार्डवेयर व्यवसायी की घर से बुलाकर हत्या, पारिवारिक विवाद में गोली लगने से मौत, SSP ने जांच के दिए आदेश
गंगा में तैरता विशाल पत्थर: चमत्कार या विज्ञान?
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, राष्ट्रपति को पत्र में बताया कारण
मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना निकलो! लोकल ट्रेन में भाषा पर छिड़ा युद्ध
तकलीफ बताओ, डायरेक्ट बात करेंगे : मंत्री पुत्र का अस्पताल दौरा, सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ़ एक घंटे में ऐसा क्या हो गया? धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष के सवाल!
बांग्लादेश में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो