जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में सांसद सरोज पानी से भरे खेत में धान की रोपाई करती हुई नज़र आ रही हैं।
उन्होंने खुद भी यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो में उन्हें रोपाई करते हुए दिखाया गया है और कैप्शन में मेरा गांव लिखा है। वीडियो में उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी धान रोपती हुई दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज रविवार को वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित अपने गांव करखियांव आई थीं। गांव पहुंचकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह खेत में पहुंचीं जहां धान की रोपाई चल रही थी।
सपा सांसद प्रिया सरोज नंगे पैर खेत में उतर गईं और गांव की महिलाओं के साथ धान की रोपाई करने लगीं। बताया जा रहा है कि कुछ देर रोपाई करने के बाद वह खेत से बाहर निकलीं। इसके बाद उन्होंने गांव की महिलाओं और किसानों से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं और किसानों को समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया।
इसके कुछ देर बाद सांसद प्रिया सरोज ने धान की रोपाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस पर खूब प्रतिक्रियाएं देने लगे।
प्रिया सरोज, केराकत विधायक तूफानी सरोज की पुत्री हैं। हाल ही में उनकी सगाई भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। लखनऊ में एक भव्य आयोजन हुआ था, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे।
*हमारा गाँव ❤️ pic.twitter.com/nJ6TvDjIWj
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) July 20, 2025
बिहार में भ्रष्टाचार की बंदरबांट: उपमुख्यमंत्री और मंत्री बैठक में भिड़े, तेजस्वी ने साधा निशाना
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की वापसी, टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत
मुंबई में भाषा विवाद: ये महाराष्ट्र है, मराठी बोल पर बवाल, महिला ने पूछा- क्या तुम हिंदुस्तानी नहीं हो?
पानी में ऑक्टोपस पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, शख्स की जान पर बन आई!
18 साल बाद क्रिकेट में पुराने नियम की वापसी, वेस्टइंडीज शर्मसार, पाकिस्तान को याद आए जख्म!
तेजप्रताप यादव की गैरहाजिरी से बिहार विधानसभा में हलचल, तेजस्वी से मिलन पर सस्पेंस!
राज्यसभा सांसद को ही नहीं पहचान पाए पुलिसवाले, रोकने पर भड़के
CRPF जवान पर हमला: कांवड़ियों की गुंडागर्दी, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज
चलती ट्रेन के नीचे पुल की नींव ढही, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो!
मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो : मुंबई लोकल में भाषा विवाद ने पकड़ा तूल, महिलाओं में हाथापाई!