राज्यसभा सांसद को ही नहीं पहचान पाए पुलिसवाले, रोकने पर भड़के
News Image

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के कार्यक्रम के दौरान बड़ी प्रशासनिक चूक। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस भाजपा के कद्दावर नेताओं को भी पहचानने में विफल रही।

पुलिस ने राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को नहीं पहचाना, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हंगामे जैसे हालात बन गए।

कार्यक्रम स्थल के मुख्य मार्ग पर पुलिस बैरिकेडिंग के चलते कई स्थानीय नेता भी रोके गए।

भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की गाड़ी को भी रोक लिया गया। परिचय देने पर भी पुलिस नहीं मानी, तो वे नाराज हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि एसपी ट्रैफिक और एडीएम सिटी को हस्तक्षेप करना पड़ा।

संगीत सोम ने निजी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल तक जाने की जिद की, जबकि अधिकारियों ने सरकारी वाहन से आगे बढ़ने का सुझाव दिया, जिसे सोम ने अस्वीकार कर दिया और पुलिस अधिकारियों से 20 मिनट तक तीखी बहस हुई।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग हटाने से इनकार किया। संगीत सोम को लौटना पड़ा, लेकिन बाद में वह पीछले रास्ते से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नजर आए।

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की गाड़ी को भी बैरिकेडिंग पर रोक लिया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

नाराज होकर सांसद ने कहा कि अगर यहीं गाड़ी खड़ी कर दूं तो सबको पता चल जाएगा। परिचय देने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति मिली।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यूक्रेन पर मंडरा रहा महा-संकट: रूस तैयार कर रहा 2000 ड्रोनों का भीषण आक्रमण!

Story 1

जिम में स्टाइल मारने की कोशिश पड़ी भारी, लड़की ने सिखाया सबक!

Story 1

दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ जवान की पिटाई, कांवड़ियों का क्रूर हमला - वीडियो वायरल!

Story 1

क्या तेजप्रताप बनाएंगे नई पार्टी? सोशल मीडिया पर दिखा अलग अंदाज!

Story 1

सीट चाहिए तो मराठी बोलो, वरना निकलो! मुंबई लोकल में भाषा पर बवाल

Story 1

अंतरिक्ष में स्थिर रहना: शुभांशु शुक्ला ने साझा किया चुनौतीपूर्ण अनुभव

Story 1

गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट! इन 6 जिलों में मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Story 1

क्या 25 साल की लड़की चार जगह...? संत अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान से बवाल

Story 1

एशिया कप 2025: क्या सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान? संभावित 15 सदस्य टीम की झलक

Story 1

सड़क पर जैसे इंसान टहल रहा हो, वैसे दिखा 8 फीट का मगरमच्छ, वीडियो से मची सनसनी