झारखंड में पहली बार ऑर्नेट फ्लाइंग सांप देखा गया है। इस सांप को बचाया गया है, जिसे देखकर आसपास के लोग और विशेषज्ञ भी हैरान हैं।
हैरानी की वजह यह है कि ऑर्नेट फ्लाइंग सांप कोई आम सांप नहीं है, बल्कि तक्षक नाग है। मान्यता है कि इसी नाग ने कलयुग की शुरुआत में राजा परीक्षित को काटा था।
राजा परीक्षित से जुड़े सांप की खबर लगते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। देखने में यह सांप बहुत खूबसूरत होता है।
इसकी खास बात यह है कि ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक पेड़ों पर छलांग लगा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने में सक्षम है। यही वजह है कि विशेषज्ञ भी इस सांप को देखकर हैरान हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑर्नेट छोटी मोटी छिपकलियों का शिकार करता है। इसे तक्षक नाग के नाम से भी जाना जाता है।
उम्र की बात करें तो यह 12 साल तक जीता है। झारखंड में रेस्क्यू किया गया सांप एक मादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सांप का पकड़ा जाना एक दुर्लभ घटना है। हालांकि यह इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जाता।
*झारखंड में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला तक्षक नाग
— Sanskar Sojitra (@sanskar_sojitra) December 3, 2024
झारखंड के रांची में मिला ऑरनेट फ्लाइंग स्नेक, अपनी खूबसूरती और उड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है यह सांप, राजा परीक्षित से भी जुड़ी है कहानी
📸 @NavbharatTimes#HornetFlyingSnake #Ranchi #JharkhandWildlife #FlyingSnake pic.twitter.com/9AQkhnuvCR
कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?
विप्रो के शेयर में तेजी: जानिए अब कहां तक जा सकता है भाव!
लाइव प्रसारण छोड़ भागी एंकर, इजराइल ने ईरानी मीडिया दफ्तर पर किया हमला!
तेल की बूंद-बूंद का हिसाब: महिला ने दिखाई गजब की बचत, लोग हुए हैरान!
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार, ED ले गई साथ, सुबह से चल रही थी रेड
आधी रात को दो तेंदुओं संग ब्लैक पैंथर की सैर, नीलगिरि में दिखा अद्भुत नज़ारा
पटना अस्पताल हत्याकांड: शेरू सिंह से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पीएम मोदी नहीं रहे तो BJP 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी: निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
पीएम मोदी को मोतिहारी में दिखाए गए काले झंडे, तीन हिरासत में
युवराज और आफरीदी फिर आमने-सामने: भारत-पाक महामुकाबला कब और कहां देखें!