पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 6 पर्यटकों की मौत, कई लापता
News Image

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच हुए इस हादसे में 25 से 30 पर्यटकों के नदी में बह जाने की खबर है।

पुल ढहने के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, लेकिन कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

यह घटना पुणे के मावल तालुका के तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास कुंदमाला नामक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हुई। रविवार होने के कारण पुल पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी।

जानकारी के अनुसार, पुणे ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना यह पुराना पुल ढहा है। पुल पर खड़े सभी लोग नदी में बह गए। स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।

पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। एजेंसियां नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

यह घटना रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। पुल गिरने की सूचना मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत तालेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना था। कुंड मळा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए बने इस पुल पर रविवार को सैलानियों की बड़ी भीड़ थी। अचानक पुल गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 15 से 20 लोगों के डूबने की आशंका है, जिसके लिए बचाव कार्य जारी है। 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

WTC फाइनल हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव! कमिंस ने दिए संकेत

Story 1

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: कारण आया सामने, फेरे घटाने के बाद भी क्यों नहीं रुक रहे हादसे?

Story 1

बिहार में मानसून की दस्तक: भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट!

Story 1

मंगलुरु में बरपा पानी का कहर: दीवार गिरी, उखड़ा गेट, खंभा टूटा!

Story 1

दुबई में 67 मंजिला इमारत में भीषण आग, हजारों लोग सुरक्षित निकाले गए

Story 1

हेलमेट छीना, फिर दिखाई गुंडागर्दी: जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस का विवादित वीडियो वायरल

Story 1

राजस्थान पुलिस: मुल्जिम नहीं, आरोपी कहो! हिंदी में होगा कामकाज

Story 1

क्रिकेट में बड़ा बदलाव: बनी हॉप कैच अब अवैध!

Story 1

सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या से जूझ रहीं

Story 1

एयर इंडिया का ऐलान: मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख की अतिरिक्त सहायता