अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद, जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 241 लोगों की जान चली गई, मृतकों की पहचान एक बड़ी चुनौती बन गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं।
हादसे के दो दिन बाद भी अधिकांश शवों की पहचान नहीं हो पाई है। आग के कारण शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे चेहरे और शरीर की कोई सामान्य पहचान बाकी नहीं रही। अब डीएनए टेस्ट ही एकमात्र विकल्प बचा है।
सिविल अस्पताल, अहमदाबाद में शवों का पोस्टमॉर्टम और डीएनए सैंपलिंग तेजी से जारी है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मृतकों के परिजन और अधिकृत मेडिकल स्टाफ के अलावा किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी शनिवार सुबह भारत पहुंचे। वह गांधीनगर से बीजे मेडिकल कॉलेज के कासटी भवन में डीएनए सैंपल देने पहुंचेंगे ताकि उनके पिता के शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी हो सके। डीएनए सैंपलिंग से रिपोर्ट तैयार होने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन मेडिकल अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक केवल 7 शवों की पहचान हो पाई है, जिनके परिवारों को उनके शव सौंप दिए गए हैं। शेष शवों की पहचान अभी प्रक्रिया में है। सरकार ने विशेष निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक मृतक के परिवार को सही जानकारी और समय पर शव सौंपा जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर में विजय रूपाणी के परिवार से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रूपाणी विनम्र, मेहनती और विचारधारा के प्रति समर्पित थे।
#WATCH | Ahmedabad | Rushabh Rupani, son of BJP leader Vijay Rupani, arrives at Ahmedabad airport.
— ANI (@ANI) June 13, 2025
BJP leader Vijay Rupani died in the Air India AI-171 plane crash. pic.twitter.com/xADnAr6Cqn
आदमी एक खिलौना है... प्लेन क्रैश से पहले अंजू का स्टेटस बनी आखिरी निशानी
एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट का आखिरी संदेश - थ्रस्ट नहीं, पावर कम हो रही, नहीं बचेंगे!
बाबर आज़म का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मोहभंग, अब इस विदेशी टीम से दिखाएंगे जलवा!
सावधान! सरकार ने कहा, ये 10 एप्स फ़ोन से तुरंत डिलीट करें, वरना हो जाएंगे बर्बाद!
मुसीबतों में फंसी अनुपमा, क्या अनुज कपाड़िया फिर भरेंगे जिंदगी में प्यार?
ताबड़तोड़ तबाही के बीच 2025 में दिख गई सबसे खौफनाक चीज, अब इतना करीब आ गया कलियुग का अंत!
धर्म नहीं छोड़ा, प्राण त्याग दिए: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती महिला ने की आत्महत्या
इजरायल: परमाणु बमों का काल - 44 वर्षों में तीन देशों के सपने चकनाचूर!
अहमदाबाद विमान हादसा: पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार, जवाबदेही तय हो - खरगे
जितेश शर्मा का धमाका! आखिरी गेंद पर छक्का, टीम फाइनल में!